बुधवार की रात को अपने दोस्त को छोड़ने गए आयुष को क्या पता था कि आज की रात मेरी आखरी रात होगी, आयुष का शव मिलने से मचा हड़कम्प,आखिर क्या है आयुष का रहस्य,

बुधवार की रात को अपने दोस्त को छोड़ने गए आयुष को क्या पता था कि आज की रात मेरी आखरी रात होगी, आयुष का शव मिलने से मचा हड़कम्प,आखिर क्या है आयुष का रहस्य,

हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर मसाही रोड पर बृहस्पतिवार सुबह को संदिग्ध अवस्था मे गन्ने के खेत मे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी के मुताबिक ग्राम इब्राहिमपुर मसाही लगभग 20 वर्षीय आयुष सैनी पुत्र जोगिंदर सैनी निवासी इब्राहिमपुर मसाई कला थाना भगवानपुर कि हदीवाला स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे आयुष अपने दोस्त को पेट्रोल पंप पर छोड़ने गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। वही गुरुवार सुबह आयुष का शव हद्दीपुर इब्राहिमपुर मसाई रोड पर एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव के पास उसकी बाइक भी टूटी हुई पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम मोर्चरी में भिजवा।
वहीं सूचना परिजनों को दी सिविल अस्पताल में परिजनों की भीड़ लगी रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया की शव को देकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक्सीडेंट केस लग रहा है लेकिन यह जांच का विषय है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया गया है तहरीर आने पर अग्रीम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *