मोटर साईकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,
भगवानपुर। थाना क्षेत्र में वादी गुलजार पुत्र हमीद हसन निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि मेरी मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन न0 UK17M 2709 माडल 2019 रंग काला है आर0एन0आई0 इण्टर कालेज भगवानपुर मे भूरा टेलीकोम की दुकान की बराबर से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर में अज्ञात के खिलाफ मु0अ0 पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। जिसके पश्चात उक्त घटना के अनावरण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। टीमो द्वारा सुरागरसी करते हुए घटनास्थल की सीसीटीवी फुटैज संकलन किया गया तथा पूर्व में चोरी में जेल गये अपराधीयों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी के लिए मुखबिर की सूचना पर कलियर रोड से भगवानपुर आने वाले वाहनो की चैकिंग के दौरान से 1. गौरव कुमार पुत्र देवकुमार निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 24 वर्ष 2. प्रदीप कुमार पुत्र रमेश निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताया उम्र 35 वर्ष को मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट, इंजन न0 चैसिस न0 चैक करने पर चैसिस न0 MBLHAW097KHJ76470 व इंजन न0 HA10AGKHJB5813 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त गण को समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त गण उपरोक्त से सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभि0गण द्वारा बताया गया कि यह मोटर साइकिल हमने अपने एक अन्य साथी सचिन कुमार पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के साथ मिलकर भगवानपुर भूरा टेलीकम के पास से चोरी की थी ,सचिन सहारनपुर से यहाँ आता है और हम मिलकर कभी कभी चोरी कर लेते है सचिन हमे आज सहारनपुर मे ही मिलने वाला था फिर हम आज दोनो इस मोटर साईकिल को सहारनपुर बेचने जा रहे थे कि आपने हमे पकड लिए।
गिरफ्तार अभि0
1. गौरव कुमार पुत्र देवकुमार निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 24 वर्ष
2. प्रदीप कुमार पुत्र रमेश निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताया उम्र 35 वर्ष बरामद सामानका विवरण
4- मो0सा0 बिना नंबर प्लेट, चैसिस न0 MBLHAW097KHJ76470 व इंजन न0 HA10AGKHJB5813पुलिस टीम
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर
का0 955 सुधीर थाना भगवानपुर
का0 1558 हरदयाल थाना भगवानपुर
का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
