तीन अभियुक्तों अवैध चाकू व एक पल्सर मोटसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

तीन अभियुक्तों अवैध चाकू व एक पल्सर मोटसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार,

लक्सर। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा 18 जून की रात्रि में चैकिंग के दौरान बालावाली रोड पर पल्सर मोटर साईकिल पर सवार अभियुक्तगण आकाश पुत्र बबलू निवासी-ग्राम जियापोता थाना कनखल व उम्र करीब 21 वर्ष व अभियुक्त सागर गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता निवासी-ग्राम कहडा थाना लक्सर व उम्र करीब 26 को व मीरावाला कब्रिस्तान सुल्तानपुर से अभियुक्त अकरम उर्फ भोला पुत्र अहसान निवासी-सुल्तानपुर लक्सर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा किसी घटना को अंजाम देने हेतु अवैध चाकू को अपने साथ रखना बताया गया है। गिरफ्तारी अभियुक्तगणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आकाश पुत्र बबलू निवासी-ग्राम जियापोता थाना कनखल जिला हरिद्वार व उम्र करीब 21 वर्ष
2. सागर गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता निवासी-ग्राम केडा थाना लक्सर जिला हरिद्वार व उम्र करीब 26
3. अकरम उर्फ भोला पुत्र अहसान निवासी-सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार
बरामद माल
03 अदद चाकू नाजायज
01 मोटर साईकिल पल्सर 125 रंग काला
अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
कानि0 ना0पु0 अरविन्द चंदेल
कानि0 ना0पु0 वीरेन्द्र सिंह
कानि0 ना0पु0 पंकज कुमार
कानि0 ना0पु0 हमीद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *