गोकशी करने वाले तीन अभियुक्तों को खानपुर पुलिस ने रंगे हाथ उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार,थानाध्यक्ष खानपुर अरविंद रतूड़ी ने गलत काम करने वालो के दिलो में फिर बैठाई दहशत, कहा गलत काम बिलकुल नही बर्दाश,
खानपुर। क्षेत्र के वादी बाबूराम पुत्र कुन्दन सिंह नि0 ग्राम महेशरा थाना लक्सर अपने घेर से 02 गाय व एक भैंस को अज्ञात पशु चोरो द्वारा रात्री के अंधेरे में चोरी कर सुनसान खेतों में ले जाकर मांस के लिये उनका वध करने के संबंध में अभियोग उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम बनाम अज्ञात पर पंजीकृत करवाया था। अभियोग की विवेचना उ0नि0 नवीन चौहान प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर के सुपुर्द हुयी ।
थानाध्यक्ष खानपुर पुलिस टीमों द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु अथक प्रयासों के तहत घटनास्थल पर आने वाले गोपनीय रास्तों पर लगे सीसीटीवी0 फुटेजों व मुखबिर खास द्वारा दी गयी सटीक सूचना के आधार पर ग्राम धर्मुपुर के पास घने जंगल की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्तगण कुर्बान पुत्र मल्लू नि0 ग्राम घोसीपुरा थाना कोत0 मंगलौर 2-मौसिन पुत्र इश्तयाक नि0 ग्राम भुक्कनपुर कोत0 मंगलौर व 3- धर्मवीर पुत्र छत्तरसिंह नि0 ग्राम महेशरी थाना लक्सर को पकडा गया तथा इनके 03 अन्य साथी घने जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मो0 साईकिल से फरार होने में कामयाब हो गये अभियुक्तगण के कब्जे से एक काली गाय व वध करने के उपकरण बरामद हुये ।पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि धर्मवीर उर्फ गूंगा जो महेशरी गांव का रहने वाला है थोड़ा बहुत मुनाफा कमाने के लिये खानपुर व लक्सर क्षेत्र में पशुओं का व्यापार करने व आवारा पशुंओ को बेचने इत्यादि का काम करता है इसके द्वारा बताये मुताबिक घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तगण द्वारा पशुओ का वध करने का कार्य किया जाता था धर्मवीर उर्फ गूंगा व उसके साथ पकडे गये अभियुक्तगण द्वारा अपने फरार हुये साथियो के साथ रात्री में महेशरा गांव से दो गाय व एक भैस घेर में बंधी थी की रस्सीयां काटकर चोरी कर ली गयी थी। जिन्हे हम गांव के बाहर सूनसान जगह लेजाकर अंधेरे में उनका वध कर पशुओं का मांस काटकर अपने साथ ले गये थे। व इसका विक्रय कर आपस में बांट लिये करते थे।अभियुक्त गण द्वारा रात्री में ग्राम दाबकी थाना लक्सर से भी दो भैंसो को चोरी कर ले जाना व जंगल में ले जाकर उन्हे काटकर पशुओं का मांस विक्रय हेतु साथ ले जाना स्वीकारा किया रात्री मे भी अभियुक्त गण दो मोटरसाईकिलों से पालतू पशुओं को काटने के उपकर्ण लेकर धर्मवीर उर्फ गूंगे को पशु चोरी लेकिन पशु चोरी में कामयाव न हो पाने के कारण धर्मुपुर गाँव के पास से एक खेत में चुगने वाली गाय को पकडकर उसका वध करने के लिए जंगल में लेकर जा रहे थे ।जिन्हे मुखविर खास द्वारा देखने पर व पुलिस को सही समय पर सूचना देने पर पकडवाकर अभियुक्तगण को इनके अँजाम तक पहुँचाया गया।बरामदगी का विवरण
1- मांस काटने वाली छुर्रियां लोहे की ।
2- कुल्हाडी लोहे की जिस पर लकडी का हत्था लगा है ।
3- घटना में प्रयुक्त की गयी मो0सा0 प्लेटिना रजि0 नं0 UK08P0143।
4- वध किये गये गौवंश का मांस बेचने से प्राप्त किये गये रुपयो में से शेष बचे हुये रुपये।गिरफ्तार अभियुक्त गण
1- कुर्बान पुत्र मल्लू नि0 ग्राम घोसीपुरा थाना कोत0 मंगलौर जनपद हरिद्वार
2- मौसिन पुत्र इश्तयाक नि0 ग्राम भुक्कनपुर कोत0 मंगलौर जनपद हरिद्वार
3 धर्मवीर पुत्र छत्तरसिंह नि0 ग्राम महेशरी थाना लक्सर जनपद हरिद्वारपुलिस टीम
SO अरविन्द रतूडी (थानाध्यक्ष खानपुर)
उ0नि0 नवीन सिंह चौहान ( चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर) उ0नि0 विकास रावत
HC UT धर्मवीर सिंह
का0 सुधीर चौधरी
का0 अजीत तोमर
का0 अरविन्द रावत
का0 चालक कुलदी कुमार
का0 अनिल कुमारCIU रूडकी से
उ0नि0 जहागीर अली-प्रभारी सीआईयू0 रुडकी
HCP अहसान अली
का0 अशोक
का0 नितिन
का0 महिपाल
