बहादराबाद क्षेत्र के इब्राहिमपुर व बेगमपुर इंडस्ट्रीज आई बी फॉर में पोलूशन अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर किया निरक्षक,जिन कम्पनियो में कमी पाई गई उनके लिए होंगे नोटिस जारी,
आपको बतादे की गांव इब्राहिमपुर में एक टायर ऑयल कम्पनी लगी है जिसके चलते ग्रामीण व बच्चे अनेको बीमारियों की चपेट में आ रहे है लेकिन इसे देखने के लिए कोई नही है कई बार ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाही नही हुई।
वही दूसरी ओर बेगमपुर इंडस्ट्रीज आईबी 4 मैं ग्रामीणों की शिकायत पर पोलूशन अधिकारी सुभाष पवार ने निरीक्षण किया जिनमें कुछ कंपनियों के अंदर जाकर देखा कि बाहर चौक हो रहे नालो में जो गंदा पानी है वह कंपनी द्वारा बाहर निकाला जा रहा है जिसके चलते सड़कों में गंदा पानी भरा हुआ है और नाले चोक है पोलूशन अधिकारी सुभाष पवार ने बताया कि 1 हफ्ते के अंदर अंदर सभी इंडस्ट्रीज स्वामी एक मीटिंग कर इस पानी की समस्या को दूर करें अगर ऐसा नहीं होता है तो जिन कंपनियों द्वारा बाहर सड़क पर गंदा पानी निकाला जा रहा है यह प्रदूषण फैलाया जाता है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


