सिडकुल की एक कंपनी के बाहर आपस में झगड़ा करने वाले 8 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र की विनायक कंपनी के बाहर सड़क पर झगड़ा कर रहे दोनो पक्ष के लोगो को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल की कंपनी विनायक के सामने कुछ लोग आपस में लड झगड़ रहे हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में झगड़ रहे लोगो को समझने का बहुत प्रयास किया परन्तु पुलिस की बात नही मानी तभी सभी अभियुक्तणो मोज़राम पुत्र राजवीर सिंह, अंशुल पुत्र जस्वीर, शुभम पुत्र छतवीर, सुमित पुत्र राम कुमार, शेखर पुत्र प्रीतम निवासीगण रावली महदूद एवं विक्की पुत्र हरि किशोर, अंकित पुत्र सतपाल निवासीगण महादेवपुरम थाना सिडकुल शामिल हैं।
जिन्हे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।पुलिस टीम
थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल, उप निरीक्षक शहजाद अली, कांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल विजय नेगी,कांस्टेबल सुनील तोमर मौजूद रहे।
