रास्तो व घरों में लूट करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को लूटे हुवे सामान के साथ खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार,

रास्तो व घरों में लूट करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को लूटे हुवे सामान के साथ खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,
एक साथी फरार,

थानाध्यक्ष खानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम ने दोनों घटनाओं के खुलासे हेतु इमरान पुत्र शौकत निवासी ग्राम सिहोरा थाना मंडावर जिला बिजनौर अपनी पत्नी आशमीन के साथ कलियर शरीफ से चादरपोशी कर मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था रात्रि समय करीब 11:00 बजे थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुम्मनपुरी से बालावाली की ओर जाते समय मुख्य मार्ग पर तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर डरा धमकाकर दोनों पति-पत्नि के मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एच0एफ0डीलक्स एवं पर्स छीन लिया, पुलिस ने रात्रि को धर्मपुर चौराहे के पास एक और घटना को अंजाम देने जा रहे दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा उनकी मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया । जिन की तलाशी में उनके पास एक देशी तमंचा 12 बोर, एक खिलौनानुमा पिस्टल इमरान से लूटी गई बाइक एच0एफ0 डीलक्स बरामद हुई । अभियक्त 1 हर्षदीप पुत्र सिन्दर सिंह निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व 2 गुरदेव उर्फ काका पुत्र गुरुलाल निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश बताया एवं अपने भागे हुए साथी का नाम जसविर्क उर्फ हीरा पुत्र सिन्दर निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि इमरान की बाइक व सामान, व सुशील चौधरी की माता के लूटे गए कुंडल अपने घर ग्राम दादूपुर से बरामद करवाए गए। साथ ही बताया गया कि ग्राम मोहम्मदपुर के वीर सिंह की पत्नी की चैन एवं इमरान को लूटा गया अन्य सामान उनके साथी जसविर्क के पास है जो कि वर्तमान में फरार चल रहा है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त
1,हर्षदीप पुत्र सिन्दर सिंह निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0
2,गुरुदेव उर्फ काका पुत्र गुरु लाल निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0
फरार अभियक्त
जसवीर उर्फ हीरा पुत्र सिन्दर निवासी ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0
बरामदगी
1- लूटी गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स
2:- एक तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस
3:- 1 जोड़ी कान के कुंडल (पीली धातु)
4:- एक खिलौनानुमा पिस्टल
5- लूटा गया पर्स
पुलिस टीम
अरविंद रतूड़ी थानाध्यक्ष खानपुर
उ0नि0 नवीन चौहान, प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर
उ0नि0 विकास रावत थाना खानपुर
का0 381 सुधीर
का0 1154 अजीत तोमर
का0 135 अरविंद रावत
का0 742 अनिल
का0 चालक कुलदीप
म0का0 1223 रितू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *