बाबू की हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी दो अदद तमंचे मय 2 अदद जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस के साथ किये गिरफ्तार,
भगवानपुर। क्षेत्र में वादी आशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी इन्द्रा विहार कालोनी सुनहरा कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि आज को गौरव पंडित ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे भाई बाबू का मर्डर हो गया है तथा इस समय उसका शव विनय विशाल अस्पताल रूडकी में है तथा सन्नी त्यागी निवासी चुडियाला ने मुझे बताया कि आज दिन में दीपक सैनी ने मुझे फोन करके बताया था कि 20-25 लडके बाबू और विक्की ठाकुर के साथ रोहालकी शमशान घाट के पास मारपीट कर रहे है तो मै रोहालकी शमशान घाट के पास पहुँचा था तो वहाँ बाबू घायल अवस्था मे पडा था तथा झाडियो से विक्की ठाकुर बाहर आया था उसके बाद जब मै विक्की ठाकुर की मदद से बाबू को सरकारी अस्पताल भगवानपुर ले जा रहा था तो रास्ते मे बाबू ने मुझे बताया था कि कुछ दिन पहले मेरा झगडा रोहित राणा से हो गया था उसी कारण आज मुझे 1- रोहित राणा, 2- बन्टी उर्फ बल सिह निवासी खेडा विलासपुर, 3- सचिन कश्यप पुत्र कलीराम निवासी गैस प्लान्ट के पीछे, 4- योगेश डीलर निवासी चौली शाहबुददीनपुर 5- शुभम राणा निवासी रूहालकी, 6- शशांक उर्फ झोझा निवासी रूहालकी, 7- आकाश गुर्जर निवासी शाहपुर भगवानपुर व 8- बाहुबली उर्फ अमन निवासी रूहालकी व 20-25 लोगो ने साथ मिलकर समझौता करने के बहाने बुलाकर मेरे साथ मारपीट कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी। मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा को अभि0 रोहित राणा पुत्र महावीर निवासी ग्राम करौन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, तत्पश्चात को पुलिस टीम द्वारा शुभम सैनी पुत्र प्रवीण सैनी निवासी नन्द विहार कालोनी थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इसके पश्चात फरार अभि0गणों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये गये इसके परिणाम स्वरूप को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में शामिल नामजद अभियुक्त बन्टी उर्फ बल सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम बिलासपुर खेडा थाना नागल जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को चुडियाला रेलवे स्टेशन तेज्जूपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना के दिन तंमचे से फायर करने के उपरान्त फैकें गये खोखा कारतूस को ग्राम प्रेमराजपुर से पहले खेत से बरामद किया गया है। तथा इसी क्रम में को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में
नामजद अभियुक्त 1- शंशाक उर्फ झोझा पुत्र हुकुम सिंह निवासी रूहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार तथा 2- योगेश डीलर पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी चौल्ली शाहबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम रूहालकी से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त योगेश की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त खुन आलूदा लोहे का सरीयां तथा अभि0 शंशांक की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा खारतूस बरामद किया गया है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार शुदा अभि0गणों से पूछताछ में प्रकाश में आये अन्य अभि0गणों व फरार अभि0गणों के सम्बन्ध में गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पूछताछ अभियुक्तअभि0 बन्टी उर्फ बल सिंह व योगेश डीलर व शंशांक उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम लोग रोहित राणा आपस में घनिष्ठ दोस्त है, रोहित राणा के साथ बाबू मालट्री व उसके साथियों ने को मारपीट की थी जिसका बदला लेने के लिए, हमने मिलकर रोहित राणा के साथ बाबू व उसके साथियों को मारने की योजना बनायी थी, जिनसे बदला लेने के लिये हम लोगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर को बाबू मिलिट्री की हत्या कर दी थी । साहब हमसे जो तमंचे कारतूस व सरियां बरामद हुआ है इसी से बाबू मिलिट्री पर फायर किया था।
अभियुक्त गण
1- बन्टी उर्फ बल सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम बिलासपुर खेडा थाना नागल जनपद सहारनपुर उ0प्र0
2- शंशाक उर्फ झोझा पुत्र हुकुम सिंह निवासी रूहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
3- योगेश डीलर पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी चौल्ली शाहबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वारबरामदगी
1- एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस
2- एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा खारतूस
3- एक खुनआलूदा सरियां
*अभि0गण का आपराधिक इतिहासः-*
1- मु0अ0सं0- 557/2022 धारा- 302/147/120बी0/34 IPCपुलिस टीम
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
उ0नि0 आशीष शर्मा
उ0नि0 कर्मवीर सिंह
उ0नि0 लोकपाल परमार
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
उ0नि0 दीपक चौधरी
उ0नि0 विपिन कुमार
उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई
उ0नि0 अनिल बिष्ट
म0उ0नि0 अंजना चौहान
का0 955 सुधीर चौधरी
का0 730 करन
का0 601 कुलवीर
का0 1558 हरदयाल सिंह
का0 101 प्रवीण गुलेरिया
का0 चालक लाल सिंह
