मोहण्डरो नदी में फसे पिता व पुत्र की बुग्गावाला पुलिस ने बचाई जान,
थाना बुग्गावाला। क्षेत्र में 112 की सूचना पर तेलपुरा नदी में पिता व पुत्र फस गए है उसकी सूचना पर थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट मय फोर्स व आपदा उपकरण के मौके पर पंहुचे एवं सूचना से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया बाढ़ राहत चौकी से लेखपाल आशुगिरी व लेखपाल रविकान्त अपने साथ बाढ़ राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त फंसे हुए व्यक्तियों को निकालने के लिये पुलि प्रशासन की टीम द्धारा लगभग 2 घण्टे का रेश्क्यू आपरेशन चलाया गया इस आपरेशन में तेलपुरा के ग्राम वासियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस कार्य की उच्चाधिकारी गणों एवं आम जनता व मीडिया द्धारा अति प्रसंशा की गयी । फसे हुए व्यक्तियों का नाम गय्यूर पुत्र आविद उम्र 30 वर्ष 2- सलमान पुत्र गय्यूर उम्र 4 वर्ष निवासी गण तेलपुरा थाना बुग्गावाला जिला हरिद्धार दोनों व्यक्ति पिता व पुत्र है गय्यूर ने बताया कि मैं नदी पार करके घास लेने अपने खेत गया था और अपने बेटे को भी साथ ले गया था वापसी में जब घर आ रहे थे और नदी पार कर रहे थे तभी नदी का तेज बहाव आया और हम बीच टापू में फंस गये ।पुलिस टीम
पी0डी0 भट्ट(थानाध्यक्ष)
कानि0 843 ब्रिजेश
कानि0 943 विजय सिंह
कानि0 1264 चमन चित्राण
का0 1127 रविन्द्र भण्डारी
का0 861 सन्दीप
HG हेमन्त
लेखपाल आशुतोष गिरी(बाढ़ राहत चौकी)
लेखपाल रविकान्त (बाढ़ राहत चौकी)
