सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर दो पक्षो में झगड़ा हो गया जिसके चलते दर्जनों लोगो के खिलाफ पथरी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर दो पक्षो में झगड़ा हो गया जिसके चलते दर्जनों लोगो के खिलाफ पथरी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

उल्लेखनीय है कि पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर जट में दो पक्षों में आपस में सोशल मीडिया पर कमेंट के चलते वाद विवाद व झगड़ा हो गया था जिसके चलते दोनों पक्षों की ओर से तीन मुकदमे दर्ज हो गए हैं जिसमें दर्जनों से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुवा हैं लेकिन यह पूरा मामला ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हुआ है दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें मारपीट व जान से मारने की धमकी के आधार पर पथरी पुलिस ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए हैं।

वहीं थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि चुनावी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर टिप्पणी करते हुए यह मामला बड़ा है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है और गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी पुलिस तैनात की गई है जिससे गांव के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *