परचून की दुकान के गल्ले से लाखो रूपये चोरी करने वाले शातिर चोर को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

परचून की दुकान के गल्ले से लाखो रूपये चोरी करने वाले शातिर चोर को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

भगवानपुर। पुलिस ने वादी वाजिद पुत्र अखलाख ने तहरीर में बताया अपनी परचून दुकान पर ग्राहको को सामान दे रहा था कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान पर आया जिसने मुझसे पैन मांगा मैने गल्ले के ऊपर रखे पैन की तरफ इशारा किया तो उसने पैन उठाने के बहाने मेरे गल्ले में रखे 7-8 हजार रूपये निकाल लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर अज्ञात मु0 पंजीकृत किया। एसओ भगवानपुर के नेतृत्व में उक्त घटना में अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल सें सी.सी.टी.वी. फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उस्मान पुत्र स्व0 सोनू निवासी ग्राम हमिद्दा थाना सिटी यमूना नगर जिला यमूनानगर हरियाणा को गल्ले से चोरी किये गये 7480/- रूपये के साथ सिकरौढा चौक के पास भगवानपुर से गिरफ्तार किया गया। अभि0 से नियमानुसार पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं यमुनानगर हरियाणा का रहने वाला हूं, मेरे माता पिता की मृत्यु हो चूकी है मैं कुडा बिनकर व थोडी बहुत चोरी कर अपना जीवन यापन करता रहता हूं। मैं रेलवे स्टेशन रुडकी के पास झुग्गी झोपडी डालकर रह रहा हूं। भगवानपुर में ही एक परचुन की दुकान पर मैने पैन लेने के बहाने दुकानदार के गल्ले मे रखे सात-आठ हजार रुपये निकाल कर वापस जा रहा था कि मुझे पुलिस ने पकड़ लिया, अभि0 से सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभि0 उस्मान द्वारा बताया की साहब मैं एक गरीब व्यक्ति हूं चोरी कर के ही अपना पेट पाल रहा हूं। इससे पहले चौल्ली शहाबुद्दीन स्थित एक सिमेन्ट की दुकान के गल्ले से भी लगभग एक लाख रुपये चोरी किये थे उस समय दुकान में मालिक मौजूद नही था सायं का समय था मालिक कही चला गया था। मैने उसके गल्ले से पैसे चोरी कर लिये थे और वहां से फरार हो गया था। मेने उन एक लाख रुपयो में से लगभग 90 हजार रुपये मैने खर्च कर दिये है तथा बचे हुए लगभग दस हजार रुपये मैने जहां पर मै रहता हूं वहां रखे हुए है मै आपको चलकर बरामद करा सकता हूं। चूंकि अभियुक्त द्वारा चौल्ली शाहबुद्दीन में सीमेन्ट की दुकान के गल्ले से करीब एक लाख रुपये चोरी करना स्वीकार किया, उक्त सम्बन्ध मे थाना पर मु0 पंजीकृत है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभि0 की निशादेही पर रेलवे स्टेशन रुडकी के पास झुग्गी झोपडी से 10,050/- रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त
1- उस्मान पुत्र स्व0 सोनू निवासी ग्राम हमिद्दा थाना सिटी यमूना नगर जिला यमूनानगर हरियाणा हाल झूग्गी झोपड़ी रेलवे स्टेशन रूड़की जनपद हरिद्वार

बरामद सामान
1- 7480/- रूपये
2- 10,050/- रूपये

अभि0 का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 494/22 धारा 380/411 भादवि

पुलिस टीम
अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
उ0नि0 अशोक रावत
उ0नि0 विपिन कुमार
का0 1558 हरदयाल
का0 1428 रविदत्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *