46 वर्षीय अभियुक्त ने किशोरी के साथ निकाह के बहाने जबरजस्ती किया दुष्कर्म,
खानपुर। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए व अपने सरहदी स्तर पर स्थापित किये गये मुखबिर तन्त्र का कुशलतापूर्वक प्रयोग करते हुये उक्त घटना में व्यपहृत की गयी किशोरी को पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से सकुशल बरामद किया गया था। व्यपहृत पीडिता के धारा 161 द0प्र0सं0 के बयानों के आधार पर किशोरी पीडिता के साथ नामजद अभि0 द्वारा उसकी सहमति के बिना निकाह कर बलात्कार किया जाना प्रकाश में आया । उक्त आधार पर अभियोग में पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। अभियोग में नामजद अभि0 मेहताब उपरोक्त घटना के बाद से लगातार अपने आप को गिरफ्तारी के डर से ठिकाने बदल बदल कर छिपा रहा था। जिस सम्बंध में न्याया0 से अभि0 के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट प्राप्त किया गया था व अभि0 की तलाश हेतु थाना खानपुर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। गैर राज्य के मुखबिर खास द्वारा दी गयी सटीक सूचना के आधार पर वांछित चल रहे शातिर अभि0 मेहताब उपरोक्त को जिला अस्पताल जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 को बाद कराने मेडिकल व अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही के आज न्याया0 में समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
मेहताब पुत्र इरशाद अहमद निवासी -ग्राम सीकरी थाना भोपा जिला- मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र-46 वर्ष ।पुलिस-टीम
उ0निरी0 –विकास रावत (थाना खानपुर )
उ0निरी0- मनीषा नेगी (विवेचक, थाना खानपुर )
का0-381 सुधीर कुमार ( थाना खानपुर )।
46 वर्षीय अभियुक्त ने किशोरी के साथ निकाह के बहाने जबरजस्ती किया दुष्कर्म,
