विकास खण्ड सभागार रूडकी एवं विकास खण्ड सभागार बहादराबाद में आयोग के अध्यक्ष बी0एस0 वर्मा द्वारा जन सुनवाई करते हुए पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर उपस्थित लोगो के विचार एवं सुझाव जाने, लिखित में सुझाव भेजने को कहा,

विकास खण्ड सभागार रूडकी एवं विकास खण्ड सभागार बहादराबाद में आयोग के अध्यक्ष बी0एस0 वर्मा द्वारा जन सुनवाई करते हुए पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर उपस्थित लोगो के विचार एवं सुझाव जाने, लिखित में सुझाव भेजने को कहा,

हरिद्वार। अतुल प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप / अधिसूचना संख्या-570 दिनांक 27 जुलाई, 2022 द्वारा ग्रामीण एवं शहरी निकायों में अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण निर्धारण एवं पिछडे वर्गो के पिछडेपन की प्रकृति एवं निहितार्थो की समसामयिक जाँच हेतु बी0एस0 वर्मा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश,उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का गठन किया गया है। इस क्रम में 3 अगस्त बुधवार को विकास खण्ड सभागार रूडकी एवं विकास खण्ड सभागार बहादराबाद मे आयोग के अध्यक्ष बी0एस0 वर्मा द्वारा जन सुनवाई करते हुए उपस्थित लोगो के विचार एवं सुझाव जाने गये। इस दौरान आयोग के सदस्य सचिव व अपर सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड शासन ओमकार सिंह, उप निदेशक पंचायतीराज मनोज कुमार तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी (मुख्यालय), श्रीमती हिमाली जोशी पेटवाल, जिला पंचायतराज अधिकारी हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रूडकी / बहादराबाद व सहायक विकास अधिकारी (पं०) रूडकी / बहादराबाद उपस्थित रहे। आयोग के अध्यक्ष वर्मा द्वारा उपस्थित ग्रामीण जन व अन्य पिछडा वर्ग के हितबद्ध व्यक्तियो से विचार विमर्श कर उनके विचार जाने गये। उपनिदेशक मनोज कुमार तिवारी द्वारा लोगो से निदेशालय पंचायती राज, देहरादून के पते पर आयोग हेतु लिखित सुझाव भेजने का आग्रह भी किया गया।

आयोग द्वारा आज ब्रह्स्पतिवार को विकास खण्ड सभागार, खानपुर एव विकास खण्ड सभागार, लक्सर में इस संबंध में जन सुनवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *