एक शातिर चोरी को माल के साथ भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक शातिर चोरी को माल के साथ भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

भगवानपुर। थाना क्षेत्र में वादी अमित मलिक पिता कृष्ण पाल निवासी महेश्वरी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी की उसकी तेज्जुपुर फाटक पर स्थित परचून की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा बीड़ी सिगरेट के बोरे और L.E.D और L.E.D डाटा व अन्य सामान चोरी कर लिया है जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0 अज्ञात पंजीकृत किया गया। भगवानपुर पुलिस के आधार पर मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम नन्दपुर थाना नांगल जिला सहारनपुर से अभियुक्त सूचित उर्फ जस्सी पुत्र बालसितम उर्फ बालचंद निवासी ग्राम नंदपुर थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया की रात को अपने साथीयों 1-उदित व 2-हर्षित निवासी ग्राम बहेड़ी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 के रहने वाले हैं ग्राम तेज्जुपुर गांव में एक परचून की दुकान में शटर तोडकर दुकान से सामान चोरी किया था । अभियुक्त की निशांहेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान-
1. तम्बाकू अर्चित कुल 31 पैकेट, 2. तम्बाकू हाथी गोला कुल 02 पैकेट ,
3. गुटखा शिखर 02 पैकेट 50 पाऊच वाले 4. गुटखा तानसेन 01 पैकेट
5. Prince kitchen lighter 01 पैकेट (कुल 09 लाईटर) 6. टाफी पल्स 01 डिब्बा 7. जसवन्त छाप स्पेशियल टेलीफोन बीडी 01 ब्रूस 8. चुटकी माऊथ फ्रेशनर 01 पैक्ट 9. हाजमोला चाट कोला 01 पैकेट 10. QGM Pistachio मुनाखे 01 पैकेट
11. सफेद पन्नी मे पंचमेवा 02 पैकेट 12. देशी घी हरियाणा किंग 02 पैकेट 01-01 ली0 13. देशी घी पंतजली cow ghee 01 पैकेट 500 ग्राम 14. KASHMIR KRARONDA CANDIES 01 पैकेट 15. टाफी पारले 2IN 1 eclairs 01 डिब्बा
16. संतूर हैडवाश 01 पैकेट 17. बजाज आल्मण्ड तेल 06 शीशी 95 ml ,09 शीशी 50 ml पन्नी मे 01 शीशी 190ml खुली 18.- Special spices दाल चीनी 01 पैकेट

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-सूचित उर्फ जस्सी पुत्र बालसितम उर्फ बालचंद निवासी ग्राम नंदपुर थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम
उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर हरिद्वार
का0 460 विनोद कुन्डलिया थाना भगवानपुर हरिद्वार
का0 1062 विरेश थाना भगवानपुर हरि0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *