अवैध खनन व परिवहन की शिकायत होने पर आज खनन अधिकारी, प्रदीप कुमार ने टीम के साथ विशनपुर से रामपुर रायघाटी क्षेत्र में औचक निरीक्षण करते हुवे 2 वाहन किये सीज,

अवैध खनन व परिवहन की शिकायत होने पर आज खनन अधिकारी, प्रदीप कुमार ने टीम के साथ विशनपुर से रामपुर रायघाटी क्षेत्र में औचक निरीक्षण करते हुवे 2 वाहन किये सीज,

हरिद्वार। पथरी/लक्सर क्षेत्र में टीम को विशनपुर क्षेत्र में पत्थर भरे एक हाइवा UK08CA 7852 में 19 घन मी0 बिना रवन्ना पत्थर परिवहन करते पाया गया तथा विशनपुर में शिव शक्ति स्टोन क्रेशर के निकट ट्रैक्टर स0 UK08AX 1762 में 04 घन मी0 बिना ई रवन्ना के मिट्टी परिवहन करते पाया गया दोनों वाहनों को सीज करके स्टोन क्रेशर के सुपुर्द किया गया है तथा उक्त के बाद टीम लक्सर तहसील के भिकमपुर की ओर जाने पर एक हाइवा सं0 UK08CA 7202 को चेक किया गया जिसमें 19 घन मी0 मिट्टी पायी गयी जिसका कोई ई रवन्ना वाहन चालक के पास न होने के कारण भिककमपुर चौकी में सुपुर्द किया गया है।

खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन नही करने दिया जायेगा। जांच के दौरान कोई भी अवैध खनन, परिवहन व भंडारण में पकड़ा जाता है उस पर नियमानुसार खनन एक्ट में कार्यवाही होगी।

खनन विभाग की टीम में खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह व विजय सिंह व पी0आर0डी0 स्टाफ पदम् आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *