हरिद्वार पुलिस द्वारा चोरी का सामान बरामद करते हुए दो टप्पेबाजों चोरो को किया गिरफ्तार,
हरिद्वार। क्षेत्र में वादी पूर्णानंद गोदियाल पुत्र नागेंद्र दत्त गोयल निवासी पुष्प विहार अपर तुनवाला थाना रायपुर देहरादून द्वारा शालिग्राम घाट खड़खड़ी में नहाते समय अज्ञात चोरों द्वारा उसकी पैंट, फोन, चाबी चोरी किए जाने के संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0 आईपीसी पंजीकृत कराई गई, जिसकी विवेचना एसआई विजेंद्र सिंह कुमाईं की सुपुर्द हुई, उक्त संबंध में पुलिस टीम द्वारा अत्यंत मेहनत एवं लगन से प्रयास करते हुए मुखबिर की सूचना पर हिल बाईपास खड़खड़ी से आज सुबह विष्णु कश्यप पुत्र विनोद कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष एवं आशीष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी हनुमान मंदिर निकट वेद निकेतन तिराहा सुखी नदी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को चुराये हुए सामान सहित गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा इस प्रकार की चोरी टप्पेबाजी पूर्व में भी की गई है, तथा कल उनके द्वारा शालिग्राम घाट पर नहाते समय एक व्यक्ति की पैंट उठा ली थी, जिसमें से मोबाइल फोन एवं चाबी आदि सामान मिला था तथा पुलिस के पकड़े जाने के डर से उनके द्वारा सिम फेंक दिया गया था तथा आज वे मोबाइल फोन की बिक्री करने के लिए बाजार जा रहे थे, इससे पूर्व पुलिस ने उनको धर दबोचा, अभियुक्त गणों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
अभियुक्त गण
1-विष्णु कश्यप पुत्र विनोद कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
2-आशीष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी हनुमान मंदिर निकट वेद निकेतन तिराहा सुखी नदी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 28 वर्षबरामद माल का विवरण
एक अद्द मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹12500,
एक काली पैंट मय बेल्ट, एक स्कूटी की चाबीपुलिस टीम
एसआई विजेंद्र सिंह कुमाईं
466 राहुल धनिक
कॉन्स्टेबल 93 शिवानंद घिल्डियाल
कॉन्स्टेबल सुमन डोभाल
कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस द्वारा चोरी का सामान बरामद करते हुए दो टप्पेबाजों चोरो को किया गिरफ्तार,
