हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे वापस लेने को लेकर बहादराबाद थाने पर धरना प्रदर्शन कर किया घेराव,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे वापस लेने को लेकर बहादराबाद थाने पर धरना प्रदर्शन कर किया घेराव,

हरिद्वार/ बहादराबाद। विधायक अनूपमा रावत ने डबल इंजन की सरकार पर लगाए गंभीर आरोप और कहा कि इन की तानाशाही नहीं चलेगी , आज इनकी सरकार है कल हमारी होगी, हरिद्वार ग्रामीण की जनता के साथ किसी भी तरीके के झूठे मुकदमे या परेशान करना या उत्पीड़न करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इसके लिए अनुपमा रावत ईट से ईट बजा देगी और सरकार को हिला कर रख देगी और कहां की शुक्रवार को बहादराबाद थाने में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व हरिद्वार के सभी कोंग्रेस विधायक पहुंच कर थाने को घेरेंगे। बहादराबाद थाने ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लिखना उनके घर जाकर उनको परेशान करना इन सभी बातों को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक नाराज होते हुए थाने पर धरना प्रदर्शन करते हुए थाने का किया घेराव और कहा कि जब तक झूठे मुकदमे वापसी नहीं होंगे तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक पूर्व जिला पंचायत सदस्य साधु चौहान ,प्रकाश सैनी, जसवंत चौहान,रहुफ खान, आदि सैकड़ों कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *