मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य मेडिकल संचालकों की बैठक में पुलिस की कड़ी चेतावनी नशीली दवाइयां बेची तो जाना पड़ेगा जेल
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों में ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक आयोजित करते हुए नशीली दवाओं और इंजेक्शन बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
1- सभी मेडिकल स्टोरों पर CCTV कैमरे अनिवार्यरूप से लगाने होंगे
2- बिना लाइसेन्स मेडिकल स्टोर चलाने वालों पर मुक़दमा होगा
3- नशीले इंजेक्शन या दवा का सेवन करने वालों से पूछताछ पर जिस मेडिकल स्टोर से ख़रीदना पाया जाएगा उसके संचालक के ख़िलाफ़ कार्यवाही होगी
4- बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के निडिल या सिरिंज नही बेचेंगे
होल सेलर बिना लाइसेन्स वालों को दवाएँ बेचेंगे तो कार्यवाही होगी।

