हरिद्वार शिवालिक नगर में शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय शिवालिक नगर पर ऑटो रिक्शा वालों ने रूट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ऑटो रिक्शा वालों का कहना है कि हमारे रूट ऐसे बना दिए गए हैं जिनसे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आपकी इस सरकार में ऑटो रिक्शा वालों को काफी परेशान किया जा रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा भाजपा सरकार कहती है कि बेरोजगारों को रोजगार देंगे लेकिन यहां तो ऑटो रिक्शा वालों का ही रोजगार छिना जा रहा है जिसके चलते 16 रूट ऑटो रिक्शा वालों के बनाए गए हैं जिनसे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस मौके पर हरिद्वार जिले के ऑटो रिक्शा चालक मौजूद रहे।
हरिद्वार शिवालिक नगर में शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय शिवालिक नगर पर ऑटो रिक्शा वालों ने रूट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।