जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह द्वारा एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलम्बित किया गया है।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह द्वारा एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलम्बित किया गया है।

जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर के कश्यप बस्ती में सी०सी० सडक निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार को प्रकरण में जॉच के निर्देश दिए गए थे। इस कम में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2025 को ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द में मौके पर जा कर शिकायत में उल्लेखित सडक की जाँच की गयी। सहायक जिला पचांयत राज अधिकारी, हरिद्वार ने अपनी जाँच आख्या दिनांक 21 अगस्त, 2025 कार्यालय में प्रस्तुत की गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि शिकायत में उल्लेखित सडक ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द द्वारा राज्य वित्त आयोग के अनुदान की धनराशि से निर्मित की गयी है। जॉच के दौरान् ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप, कनिष्ठ अभियन्ता (पं०) (आऊटसोर्स) मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पं०) विकास खण्ड लक्सर श्रीमती रचना, शिकायतकर्ता सुमित कुमार व ग्रामवासी उपस्थित थे। शिकायत में उल्लेखित सडक जयपाल के घर से प्रदीप के घर की ओर सी०सी० सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द द्वारा कराया गया था। जाँच आख्यानुसार सडक की गुणवत्ता खराब पायी गयी, सड़क के किनारे नाली का निर्माण बिना लेवल के औचित्यहीन रूप से सी०सी० मार्ग के ऊपर बनायी गयी थी, जिसके कारण निर्मित सडक पर पानी और कीचड भरा पाया गया। सडक की खराब गुणवत्ता के कारण ही जल भराव की समस्या व शिकायत हो रही है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार ने अपनी आख्या में अवगत कराया कि उक्त सी०सी० मार्ग निर्माण का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकौढा खुर्द, कनिष्ठ अभियन्ता (पं०) (आऊटसोर्स) लक्सर व ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण के दौरान समय-समय पर निरीक्षण न करने के कारण सी०सी० मार्ग की गुणवत्ता खराब रही है।

जबकि उक्त सी०सी० मार्ग की जाँच व कार्यवाही अभी गतिमान थी कि समित कुमार खत्री पुत्र विश्वास निवासी अकौडा खुर्द विकास खण्ड लक्सर जनपद हरिद्वार ने यह शिकायत प्रेषित की कि उक्त शिकायत में उल्लेखित खराब गुणवत्ता की सड़क पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप एवं कनिष्ठ अभियन्ता (पं०) (आऊटसोर्स) मनोज कुमार द्वारा लीपा-पोती के उद्देश्य से सडक के ऊपर नयी सी०सी० मार्ग डाल दी गयी है। इस शिकायत की सत्यापन हेतु कार्यालय पत्र संख्या 991 द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पं०) विकास खण्ड लक्सर को निर्देशित किया गया, जिस पर सहायक विकास अधिकारी (पं०) लक्सर द्वारा अपनी आख्या में अवगत कराया गया कि उनके स्थलीय निरीक्षण उन्होनें यह पाया कि उक्त शिकायत में उल्लेखित सडक ‘जयपाल के घर से प्रदीप के घर की ओर सी०सी० रोड पर ग्राम प्रधान अकौढा खुर्द और सचिव / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकौढा खुर्द द्वारा पुनः नयी सी०सी० रोड डाल दी गयी है। यह प्रकरण में जाँच को प्रभावित करने और मूल स्वरूप से छेडछाड कर जॉच को पूर्णतया भ्रमित व प्रभावित करने के प्रयास को परिलक्षित कर रहा है। इस प्रकार शंकरदीप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विरूद्ध उक्त अभिकथन इतने गम्भीर है कि इनके स्थापित हो जाने पर शंकरदीप को दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। इस गम्भीर अनियमितता के दृष्टिगत् शंकरदीप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। आरोप पत्र पृथक से निर्गत किया जाएगा।

निलम्बन अवधि में शंकरदीप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर को वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-2 भाग-2 में 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता, अर्थ औसत वेतन/वेतन पर देय मंहगाई भत्ता भी देय होगा। निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते निलम्बन काल में इस शर्त पर देय होगें कि सम्बन्धित कमचारी द्वारा इन मदों पर वास्तव में व्यय किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप ऐसे प्रतिकर भत्ते अनुमन्य है।

उपरोक्त प्रस्तर-2 में उल्लेखित मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जब शंकरदीप इस आशय का प्रमाण प्रस्तुत करेगें कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार वृत्ति या व्यवसाय में नही लगे है। निलम्बन अवधि में शंकरदीप, निलम्बित ग्रा०पं०वि०अ० को कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर से सम्बद्ध करते हुए निर्देशित किया जाता है कि बिना सहायक विकास अधिकारी (पं०) भगवानपुर की पूर्व अनुमति के कार्यालय से कार्यालय समय में अनुपस्थित नही रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।