जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी। एक स्टोन क्रेशर संचालक/मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज क्योकि क्रेशर सील होने के बावाजूद सील तोड़कर दुबारा अवैध तरीके से संचालित किया गया। पुनः सील किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

एक स्टोन क्रेशर संचालक/मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज क्योकि क्रेशर सील होने के बावाजूद सील तोड़कर दुबारा अवैध तरीके से संचालित किया गया। पुनः सील किया गया।

हरिद्वार। में सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। 

 जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम बाड़ीटीप स्थिप स्टोन क्रेशरों पर अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि मैसर्स अवनि स्टोन क्रेशर को 6 अक्टूबर को सीज किया गया था। इस स्टोन क्रेशर अर्थात अवनि स्टोन क्रेशर के संचालक द्वारा सील को तोड़कर क्रेशर संचालित किया जाने व अवैध खनिज को लिए जाने के कारण क्रेशर के संचालक एवम् मालिक के विरुद्ध कोतवाली लक्सर के एफआईआर दर्ज कराते हुए क्रेशर को पुनः सील किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।