हिंदू संगठन से जुड़े एक नेता पर अवैध वसूली प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज ई-रिक्शा चालकों से करता था अवैध वसूली*

हिंदू संगठन से जुड़े एक नेता पर अवैध वसूली प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
ई-रिक्शा चालकों से करता था अवैध वसूली*

थाना कनखल के सिटी क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात सुगम करने हेतु तैयार रूट में रजिस्ट्रेशन के लिए विभिन्न असमाजिक तत्वों द्वारा उगाही की आ रही शिकायतों पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सख्त लहजे में इन तत्वों को चेताते हुए मातहत को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

निर्गत निर्देशों के क्रम में आज ई-रिक्शा चालक दीपक तनेजा पुत्र देवाराम तनेजा निवासी डी-44 आदर्श नगर कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार व अन्य चालकों की शिकायत पर अभियुक्त नवीन तेश्वर पुत्र नन्दकिशोर निवासी सतीघाट कनखल तथा अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने आदि आरोपों पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 406/2022 धारा 384/ 323/ 504/ 506 भादवि दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी बलवा, मारपीट, अवैध हथियार रखने आदि प्रकरणों में मुकदमे दर्ज हैं।

आपराधिक इतिहास

1- *मु0अ0सं0 264/2017 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 506/ 34/ 427/ 153(क)/ 394 भादवि 7 क्रिमिनिल Law ACT*

2- *मु0अ0सं0 259/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।