जिलाधिकारी के आदेश पर माइनिंग टीम ने क्षे़त्र में अवैध खनन पर की कारवाई अवैध खनन करने वाले माफियाओं में मचा हड़कम्प,

जिलाधिकारी के आदेश पर माइनिंग टीम ने क्षे़त्र में अवैध खनन पर की कारवाई
अवैध खनन करने वाले माफियाओं में मचा हड़कम्प,

हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को बिशनपुर फेरुपुर में बुग्गी के माध्यम से स्क्रीन प्लांट में अवैध आर॰बी॰एम॰ क्रय किए जाने की शिकायत पर एसडीएम पूरण सिंह राणा को मय माइनिंग टीम के तत्काल औचक छापेमारी करने के निर्देश दिये, शनिवार को तड़के अवैध खनन के विरूद्ध राजस्व व माइनिंग की टीम सहित छापेमारी की बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध खनन में लिप्त कई स्क्रीन प्लांट्स को सीज किया।
1 विशनपुर स्थित कृष्णा स्क्रीन प्लाण्ट पहुंची, जहां टीम ने मौके पर पाया कि स्क्रीन प्लांण्ट बुग्गियों से माल ले रही है तथा परिसर के अन्दर से ही आर0बी0एम0 निकाला जा रहा है। इस पर टीम ने पूरी तहकीकात करने के बाद स्क्रीन प्लाण्ट को सीज करने की कार्रवाई की। 2 शाकुम्भरी स्क्रीन प्लाण्ट पहुंची, जहां टीम ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद देखा कि स्क्रीन प्लाण्ट द्वारा बुग्गियों से माल लिया जा रहा है तथा परिसर में जगह-जगह गड्ढे पाये गये, जिसके कारण स्क्रीन प्लाण्ट को सीज कर दिया गया। यहां से टीम औचक निरीक्षण करते हुये बिशनपुर कुण्डी स्थित पंजाब स्क्रीन प्लाण्ट पहुंची, वहां भी टीम ने पाया कि स्क्रीन प्लाण्ट द्वारा बुग्गियों के माध्यम से अवैध खनन का माल लिया जा रहा है, जिसके खिलाफ टीम ने सीज करने की कार्रवाई की।

वही एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि स्क्रीन प्लाण्ट परिसर में जो माल पाया गया, उसकी नाप करके जुर्माना आरोपित किए जाने हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इसके बावजूद भी अगर कोई भी स्टोन क्रशर बुग्गी से अवैध खनन का माल लेता है, तो सम्बन्धित स्टोन क्रशर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर खनन अधिकारी प्रदीप कुमार,व राजस्व विभाग अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।