नाबालिग युवती को भगाने पर पुलिस ने किया केस दर्ज

नाबालिग युवती को भगाने पर पुलिस ने किया केस दर्ज।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने ग्राम फतवा से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण करने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि युवती को भगाने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
11 जून को नाबालिग युवती अपने घर से गायब मिली। गांव की महिलाएं जब जागी तब परिजनों ने युवती को खोजना शुरू किया लेकिन उसका कहि कोई पता नहीं लग पाया। नाबालिग युवती के पिता ने गांव की ही पिंकी पुत्री वीर सिंह व अलावलपुर के शातिर युवक विपिन उर्फ छोटू पुत्र प्रेम सिंह पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है। कोतवाली में लिखवाए गए मुकदमे में युवती के पिता ने पुलिस को यह भी अवगत कराया है कि शातिर पिंकी उसकी पुत्री की अपने फोन द्वारा विपिन उर्फ छोटू से बातचीत कराती थी।
कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवती पिंकी व विपिन उर्फ छोटू के खिलाफ नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप समेत कई संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस नाबालिग युवती की बरामदी और अभियुक्त युवक युवती को पकड़ने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।