20-20 हजार के दो ईनामी के साथ हरिद्वार पुलिस की हाफ सेंचुरी पूरी ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में हरिद्वार पुलिस बनी चैंपियन*

 

20-20 हजार के दो ईनामी के साथ हरिद्वार पुलिस की हाफ सेंचुरी पूरी ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में हरिद्वार पुलिस बनी चैंपियन*

*23 दिनों में 50 ईनामी व 92 वांछित पहुंचे सलाखों के पीछे एसएसपी की कार्यशैली से अपराधी हुए घायल*

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के आदेश के क्रम में राज्य में चलाए जा रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को जनपद में सार्थक बनाए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

जिसके क्रम में जनपद में दिनांक 1/12/22 से चलाए जा रहे ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में हरिद्वार (भगवानपुर) पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते आज दिनांक 23/12/22 को 20-20 हजार के 02 अभियुक्तों छोटे उर्फ शुभम पुत्र मांगे राम व तुषार पुत्र अशोक निवासी गण चरथावल मुजफ्फरनगर को दबोचते हुए मात्र 23 दिनों में 50 ईनामी अभियुक्तों व 92 वांछित अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया।

पूरे उत्तराखंड में इतने कम समय में 50 इनामी अपराधियों को पकड़ कर हरिद्वार पुलिस फिलहाल नंबर 1 पोजीशन पर है।

इसके साथ ही लगभग दर्जन भर ईनामी अभियुक्तों द्वारा एसएसपी हरिद्वार की आक्रामक कार्यशैली एवं हरिद्वार पुलिस के खौफ से कोर्ट में आत्मसमर्पण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।