कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप सब जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप सब जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित चैम्पियनशिप में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार पिछले 25 वर्षों से जिला हरिद्वार के अंदर खेल प्रतिभाओं के हुनर को निखारने का काम कर रही है एक और जहां स्मार्टफोन के चलते बच्चे मोबाइल पर ही गेम खेलने में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन आउटडोर गेम करवाने के साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास को भी गति देने का काम कर रही है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में अच्छी शिक्षा के साथ ही आउटडोर गेम्स भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन जिला हरिद्वार का उद्देश्य आउटडोर गेम्स की ओर बच्चों को आकर्षित करना भी है। बजाए, मोबाइल में घंटो गेम्स खेलकर आंख और स्मरण शक्ति को कमजोर करने के।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि टूर्नामेंट किसी भी खेल का हो, यह आपसी सौहार्द, भाईचारे को बढ़ावा देता है। विभिन्न विद्यालयों के बच्चे यहां एकत्रित हुए हैं, यह सभी आपस में एक दूसरे का परिचय प्राप्त करेंगे, इससे भाईचारे बढ़ेगा। वास्तव में इस तरह के आयोजन से हमारी प्रतिभाओं को एक मंच प्राप्त होता है और इस मंच के जरिए अपने हुनर को संवारने का मौका भी।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों को मैच में चाहे विपरीत परिस्थितियां भी क्यों न बन रही हो, उस दौरान खेल भावना का विशेष ध्यान देना चाहिए। खेल कोई भी हो, यह हमें झगड़ना नहीं सीखाता।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14 के बालक और बालिका वर्ग के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं यह प्रतियोगिता पूरे हरिद्वार जनपद के स्कूली बच्चों के लिए है जिसमें करीब 10 टीमें बालक और 7 टीमें बालिका की प्रतिभा कर रही हैं। लगभग 200 बच्चे इस प्रतियोगिता से सीधे जुड़ रहे हैं।

इस मौके पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान, जिलाधक्ष सन्दीप गोयल, पालिकाध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास तिवारी, एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, कोषाध्यक्ष शिवम, धर्मेंद्र विश्नोई, प्रमोद पाल, अमित चौहान, अभिनव पाल, इन्देश गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
0 Minutes
Uncategorized
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।
0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।