पटवारी पेपर प्रकरण से जुड़ी हर परत उधेड़ने के लिए एसआईटी की दौड़भाग लगातार जारी अब तक 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,रिटायर शिक्षक को हरिद्वार से किया गिरफ्तार,

पटवारी पेपर प्रकरण से जुड़ी हर परत उधेड़ने के लिए एसआईटी की दौड़भाग लगातार जारी अब तक 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,रिटायर शिक्षक को हरिद्वार से किया गिरफ्तार,

अभियुक्त अभय राम के कब्जे से एसआईटी ने बरामद की ₹2,00,000/- की नगदी,

इस प्रकरण में अब तक हुए गिरफ्तार अभियुक्तों की लिस्ट दी यह खबर के अंदर है

हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खौफ के साये में जी रहे हैं अभियुक्त, क्या जाने कब डोली उठ जाए

कई और हैं पुलिस के रडार में, अगर भूमिका पाई गई तो नपना तय

बीते वर्ष रिटायर हुए अभियुक्त अभय राम को आज देहरादून कोर्ट में किया जाएगा पेश

एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमें की जांच कर रही एसआईटी लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत करके विवेचना में साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार करते हुए उनको सही जगह पहुंचा रही है।

गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभयराम को कल गिरफ्तार किया। बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने हेतु लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में लाया गया।

रिजार्ट में आए उक्त अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार

बरामदगी
1. नकदी ₹ 2,00000/-
2. सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चैक आदि।

ये हैं अब तक 12

1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
9. दीपक एवं
10. सौरभ
11. अंकुश
12. अभयराम (नया मेहमान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
0 Minutes
Uncategorized
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।
0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।