हरियाणा से लूटी गई हुंडई कार लगभग 18 घंटे के भीतर की बरामद बहादराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

हरियाणा से लूटी गई हुंडई कार लगभग 18 घंटे के भीतर की बरामद, बहादराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

वाहन को चेक करने पर 2 मोबाइल, 4 चेक, पर्स, क्रेडिट कार्ड व 2 नंबर प्लेट बरामद हुई।

बहादराबाद फरीदाबाद हरियाणा में प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद से तमंचे और चाकू के दम पर हुंडई 𝒊10 कार, मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाशों ने मामला ठंडा होने तक देवभूमि की शरण लेनी चाही लेकिन हरिद्वार पुलिस की चौकसी ने बदमाशों के इरादों पर पानी फेर दिया। झटका कुछ इतना गहरा था कि बदमाश कार मौके पर ही छोड़ खेतों में भागने को मजबूर हो गए।

बहादराबाद टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान हुई इस घटना की चर्चा कुछ पल में ही हरिद्वार से हरियाणा तक पहुंच गई। हरिद्वार की तरफ से तेजी से रुड़की की तरफ आ रहे वाहन को पुलिस की चैकिंग देख अचानक ब्रेक लगाने पर मजबूर होना पड़ा। खौफ का आलम कुछ ऐसा था कि वाहन में बैठे तीनों बदमाश वाहन को किनारे खड़ा कर तेजी से टोल प्लाजा के पीछे स्थित खेतों की तरफ भागे।

जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि तीन बदमाश फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र से कार लूटकर भागे थे, जिस संबध में संबंधित थाने द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
0 Minutes
Uncategorized
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।
0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।