पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या आरोपी पति गिरफ्तार।

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या आरोपी पति गिरफ्तार।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव एक युवक ने गृह क्लेश के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
शनिवार सुबह महाराजपुर गांव में जैसे ही गोली चलने की आवाज आयी तो आसपास लोग घबरा गए। लेकिन कुछ ही देर बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो सीओ लक्सर विवेक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।
लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की 2016 में धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की थी जिसमें पत्नी को गंभीर चोटें आई थी लेकिन इस दौरान पत्नी की बहन की 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। आरोपी ने दूसरी शादी की और दूसरी पत्नी को भी आज मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।