अवैध खनन/परिवहन में जिला खनन अधिकारी व तहसीलदार हरिद्वार ने टीम के साथ 2 ट्रैक्टर व 2 हाइवा ट्रक किये सीज

अवैध खनन/परिवहन में जिला खनन अधिकारी व तहसीलदार हरिद्वार ने टीम के साथ 2 ट्रैक्टर व 2 हाइवा ट्रक किये सीज

सुबह 10 बजे शिकायत प्राप्त होने तथा जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला खनन अधिकारी हरिद्वार व तहसीलदार हरिद्वार द्वारा हरिद्वार-लक्सर रोड पर औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बूढ़ी माता मंदिर के पास वन चौकी के बाद एक ट्रैक्टर सं0- UK17 M 8997 को रोककर पाया गया कि ट्रैक्टर में रेता भरा हुवा है, जिसके सम्बंध में ट्रैक्टर चालक कोई वैध दस्तावेज नही दिखा पाया, ट्रैक्टर में 5 घन मी0 कोरसेंड पायी गयी जो अवैध थी, जिसे मय उपखनिज सीज करके पुलिस चौकी जगजीतपुर में सुपुर्द किया गया है। उक्त के पश्चात टीम द्वारा जियापोता-कटारपुर मोटर मार्ग में जाते समय ग्राम कटारपुर के निकट 02 हाइवा व 01 ट्रैक्टर आते दिखे जिनमे पाया गया कि किसी में भी ई रव्वना नही है। ट्रैक्टर सं0-UK 08 CA 7648 में घन मी0 07 घन मी0 अवैध रेता पाया गया तथा हाइवा ट्रक 6 टायरा वाहन सं0-UK08 CA में 14 घन मी0 ग्रिट व 10 टायरा हाइवा UK 08 CB में 10 घन मी0 बोल्डर पायी गयी, उक्त 03 वाहनों को सीज करके कटारपुर स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर के मुंशी के सुपुर्द किया गया है। अवैध खनन व अवैध परिवहन के खिलाफ राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही लगातार गतिमान है, टीमों द्वारा रात्री को भी लगातार गस्त की जा रही है।
आज की कार्यवाही में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार हरिद्वार श्रीमती रेखा आर्य, खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर, राजस्व विभाग के राजस्व उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।