छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा अवैध रूप से पटाखे रखने पर युवक को किया गिरफ्तार,
कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से पटाखा निर्माण कंपनी एवं परिवहन तथा संकलन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक पीयूष जैन नामक युवक को 14 पेटी अवैध रूप से रखे बारूद से बने पटाख़ों सहित दबोचा।
पश्चिमी अंबर तालाब आनंद टेंट हाउस वाली गली स्थित गोदाम से दबोचे गए युवक के खिलाफ मु.अ.सं. 115/2023 धारा 286/336 IPC व धारा -5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
(1) पीयूष जैन पुत्र प्रवीण जैन निवासी 126 कानून गोयान वाली गली, निकट पंचायती धर्मशाला कोतवाली सिविल लाइन जनपद हरिद्वारबरामद माल
14 पेटी पटाखा- कीमत लगभग ₹350000/-पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार,उप निरीक्षक संदीप चौहान,कांस्टेबल सुमन,कांस्टेबल नरेश कुमार,कांस्टेबल विनोद सिह बर्तवाल,होमगार्ड नौशाद अली
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा अवैध रूप से पटाखे रखने पर युवक को किया गिरफ्तार,
