पतंजलि में धोखाधड़ी करने वाला फर्जी डॉक्टर को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पतंजलि में धोखाधड़ी करने वाला फर्जी डॉक्टर को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड में धोखाधडी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है पतंजलि योगपीठ बहादराबाद हरिद्वार में एक व्यक्ति डाक्टर का कार्ड लेकर पतंजलि योगपीठ परिसर में स्वयं को डाक्टर बताकर फर्जी कार्ड को असली के रूप में प्रयोग कर लोगों से धोखाधडी करता हुआ पाया गया । जिससे पूछताछ की गयी तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम डा0 अशोक बताया जिस पर शक होने पर सख्ताई से पूछताछ व चैकिंग की गयी तो उक्त व्यक्ति के पास से डा0 राहुल सिंह के नाम से एक फर्जी आई0 कार्ड बरामद हुआ जिसको पतंजलि योगपीठ में दिव्य योग मन्दिर ट्रस्ट कनखल हरिद्वार के प्रबन्धक रमन पंवार पुत्र वीर सैन निवासी दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कनखल हरिद्वार, सुभाष वर्मा पुत्र विरम सिंह निवासी टिकोला कला रुडकी हरिद्वार हाल सिक्योरिटी इंचार्ज पतंजलि, एवं महेन्द्र शुक्ला पुत्र गिरजा शंकर शुक्ला निवासी कम्पनी बाग गांधीनगर जिला बस्ती उ0प्र0 हाल कानूनी सलाहकार पतंजलि योगपीठ को अभियुक्त राहुल पुत्र महेन्द्र निवासी गढपर थाना/जिला नवादा बिहार के कब्जे से 01 आ0ई0 कार्ड डाक्टर राहुल सिंह के नाम से बरामद हुआ ।अभियुक्त के विरूद्ध थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 43/23 धारा 420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्त
अभियुक्त राहुल पुत्र महेन्द्र निवासी गढपर थाना/जिला नवादा बिहार
01 फर्जी आ0ई0 कार्ड डाक्टर राहुल सिंह के नाम से बरामद हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण