ब्रेजा चोरी गिरोह का 1 अभियुक्त हरिद्वार पुलिस ने और 3 हापुड़ पुलिस ने किए गिरफ्तार,

ब्रेजा चोरी गिरोह का 1 अभियुक्त हरिद्वार पुलिस ने और 3 हापुड़ पुलिस ने किए गिरफ्तार,

हरिद्वार से चोरी कर फर्जी नंबर पर यूपी की सड़कों पर दौड़ाई जा रही 2 ब्रेज़ा कार बरामद

हापुड़ पुलिस द्वारा जेल भेजे गए 3 अभियुक्तों को वारंट बी पर उत्तराखंड लाने की है तैयारी

कनखल/गंगनहर

विगत कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड व उतर प्रदेश क्षेत्रांतर्गत एक ब्रेजा कार चोर गिरोह की सक्रियता सामने आ रही थी। जिनके द्वारा सिर्फ नई ब्रेजा कारों को ही टारगेट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिससे कुछ ही समय के अंदर जनपद में कई नई ब्रेजा कार चोरी होने से सनसनी फैल गई थी।

दिनांक 01/02/23 को कनखल एवं दिनांक 05-02-23 को गंगनहर क्षेत्र से भी ब्रेजा कार चोरी होने संबंधी मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा जनपद में थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में हो रही इन चौपईया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इनपर रोकथाम एवं घटना के अनावरण हेतु जनपद से अलग-अलग टीमें गठित कर रवाना की गई थी। रवाना पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत एवं आपसी सूझबूझ व समन्वय बनाते हुए 2 ब्रेजा कारों को बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की।

हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त वाहन चोरी गिरोह के 1 सदस्य अभियुक्त चांद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सोंधा थाना निवाड़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मुजफ्फरनगर रोड गंगनहर से चोरी की कार के साथ दबोचा गया। जिसने 3 अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया है।

हापुड़ पुलिस यूपी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके इसी गिरोह के 3 अभियुक्तों को वारंट बी पर हरिद्वार लाने की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
चांद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सोंधा थाना निवाड़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

बरामदगी
ब्रेजा कार 2

हापुड़ जेल में अभियुक्त

1-फारुख पुत्र महबूब निवासी ग्राम सोंदा थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद,
2- शहनवाज उर्फ गोलू पुत्र इरफान निवासी बेगमाबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद,
3-सोनू पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला व्यापारीयान कस्बा थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।