हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयन्ती वर्ष कार्यक्रम के पश्चात शान्तिकुंज के मृत्युंजय सभागार में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हरिद्वार जनपद के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ’’हरित हरिद्वार’’ योजना का प्रतीकात्मक शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,
जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर हरकीपैड़ी स्थित गंगा सभा के कर्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ’’हरित हरिद्वार’’ योजना के तहत प्रथम चरण कें रूफ टाॅप गार्डनिंग अभियान का शुभारम्भ गंगा सभा के कार्यालय की छत से गमलों में लौकी, कद्दू, करेला एवं तोरी के बीजों का रोपण कर किया।
इस अवसर पर बोलते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह योजना एचआरडीए व नामामि गंगे दोनों संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं। इसमें सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग भी है। इनके माध्यम से हर घर में लौकी, कद्दू, तोरी, करेला के बीजों का वितरण किया जायेगा। इससे लोगों को आर्गनिक सब्जी घर में ही प्राप्त हो जायेगी।
जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने कहा कि इस योजना का उद्श्य है कि हम प्रत्येक घर के रूफ टाॅप को ग्रीन बनाना चाहते हैं। इसमें विभिन्न सब्जियों के बीज व आर्गनिक खाद देकर प्रत्येक घर में बांटने की योजना है। इसमें एक समय के बाद पूरा हरिद्वार अगर ऊपर से देखा जाये तो पूर्ण रूप से हराभरा दिखेगा।
’’हरित हरिद्वार’’ योजना के शुभारम्भ के अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, नितिन गौतम, सिद्धार्थ चक्रपाणि, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह, डीएफओ नीरज कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजेन्द्र सिंह कठैत, बीइंग भागीरथी संस्था के शिखर पालिवाल, डाॅ0 एम0आर0 शर्मा आदि पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।