देहरादून। में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एवं उनकी धर्मपत्नी ने योगा दिवस पर स्वास्थ्य एवं निरोगी समाज को दिया संदेश शादी की 26 वीं वर्षगांठ पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए एक नेक कदम उठाया जिसके द्वारा लोगों को स्वास्थ्य ,समय की पाबंदी और उत्तम जीवन शैली के लिए प्रेरित किया गया।

देहरादून। में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एवं धर्मपत्नी ने योगा दिवस पर स्वस्थ एवं निरोगी समाज का दिया संदेश
देहरादून ( प्रदीप बड़थ्वाल)। शादी की 26 वीं वर्षगांठ पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए एक नेक कदम उठाया गया। जिसके द्वारा लोगों को स्वास्थ्य ,समय की पाबंदी और उत्तम जीवन शैली के लिए प्रेरित और संदेश किया गया।
लक्ष्मण इनक्लेव ( मियांवाला), देहरादून के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल बलबीर सिंह कबसूडी और सुलोचना कबसूडी ने अपनी शादी की 26वीं वर्षगांठ पर योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया । यह दोनों दंपत्ति विगत कुछ समय से नियमित योगाभ्यास करके स्वस्थ जीवन जी रहे हैं तथा कॉलोनी वासियों को भी स्वस्थ जीवन जीने के लिए योगा की ओर उत्प्रेरित कर रहे हैं। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल बलबीर सिंह कबसूड़ी ने बताया नियमित योगाभ्यास समस्त बीमारियों का रामबाण उपाय है। उन्होंने कहा हम दोनों पति पत्नी विगत कई वर्षों से योगाभ्यास कर रहे हैं और रिटायरमेंट के बाद भी एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं । उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं जिनके माध्यम से आज 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ में अधिसूचित हो चुका है। इसका श्रेय हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री जी को जाता है। योग कार्यक्रम के संचालन के लिए योग नगरी ऋषिकेश से योग गुरु उज्जवल चमोली ने अपना अमूल्य समय निकाल कर योगदान दिया
योग अभ्यास के दौरान उन्होंने विभिन्न योगिक क्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और तत्पश्चात अभ्यास कराया गया
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल कबसूडी के परिवार के सदस्यों और कॉलोनी के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।इस दौरान सभी लोगों ने सामाजिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन किया
इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने की प्रेरणा , रूपरेखा और सोच विचार सुलोचना कबसूडी का रहा ।वह कॉलोनी के लोगों को प्रतिदिन योग अभ्यास कराती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।