जिलाधिकारी ने ललतारों पुल के दोनों और जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में विकसित करने के दिये,

जिलाधिकारी ने ललतारों पुल के दोनों और जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में विकसित करने के दिये,

लालतारों पुल के पास से रोड़ीबेलवाला की ओर जाने वाली सड़क के प्रवेश प्वाइण्ट के दोनों ओर लगेंगी टाइल्स

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शहर के प्रमुख स्थानों, जहां-जहां अतिक्रमण व गन्दगी की स्थिति है, को लैण्डस्केप के माध्यम से स्वच्छ व सुन्दर बनाने के संकल्प के अन्तर्गत शुक्रवार को ललतारों पुल के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि ललतारों पुल के दोनों ओर जो जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में एक सप्ताह के भीतर विकसित किया जाये ताकि इस जगह पर जो अतिक्रमण तथा गाड़ियों के आड़े-तिरछे खड़ी करने की वजह से आये दिन थोड़े-थोड़े अन्तराल में जो जाम की स्थिति बनती है, उससे निजात मिल सकेगी। उन्होंने इसके अतिरिक्त लालतारों पुल के पास से जो रोड़ीबेलवाला की ओर सड़क जा रही है, उसके प्रवेश प्वाइण्ट के दोनों ओर जो ऊबाड़-खाबड़ की स्थिति बनी हुई है, उसमें टाइल्स लगाकर उसे भी खूबसूरत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, ए0ई0 एचआरडीए पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।