अवैध खनन में लिप्त व भण्डारणो में अनियमितता पाये जाने पर लक्सर के 6 स्टॉक (रिटेल भण्डारण) किए सीज।

अवैध खनन में लिप्त व भण्डारणो में अनियमितता पाये जाने पर लक्सर के 6 स्टॉक (रिटेल भण्डारण) किए सीज।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार में अवैध खनन, अवैध परिवहन व अवैध भण्डारणो में आवश्यक कार्यवाही के निर्देशो के क्रम में 3 मार्च को जिला खान अधिकारी हरिद्वार व तहसीलदार लक्सर के नेतृत्व में तहसील लक्सर के ग्राम रायसी में मशीनों द्वारा अवैध खनन कि शिकायत के क्रम में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें राजस्व व खनन विभाग की टीम द्वारा कई स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु कोई मशीन पकड़ में नही आई है। कुछ स्थानों में अवैध सिल्ट/रेत का अवैध खनन किया गया है, टीम द्वारा उसकी जांच की गई है, उक्त स्थानों में अवैध खनन में लिप्त लोगों और जे0सी0बी0 से अवैध खनन करने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा सम्बंधित अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी जा रही है ताकि दिन दहाड़े अवैध खनन करने वालो पर मुगदमा दर्ज कर कार्यवाही हो सके।
उक्त के बाद टीमों के द्वारा ग्राम रायसी व ग्राम भिकमपुर के भण्डारणो की जांच व पैमाइश की गयी है। रायसी के 1 भण्डारण व भिकमपुर के 5 भण्डारणो को ई रव्वना पोर्टल से अधिक उपखनिज पाये जाने, रात को अवैध खनन कर्ताओं व बुग्गियों से अवैध उपखनिज लेने की अनियमितता पाये जाने पर 6 स्टॉक्स को सीज कर तत्काल उनके ई रव्वना पोर्टल बन्द कर दिये गये है।
जिला खान अधिकारी हरिद्वार का कहना है कि जिस भी स्टॉक द्वारा अवैध उपखनिज क्रय किया जायेगा या अवैध खनन में लिप्त होना पाया जाएगा ऐसे भण्डारणो में आगे भी कार्यवाही गतिमान रहेगी। भण्डारणो द्वारा यदि बिना उपखनिज निकासी किये यदि किसी भी अवैध उपखनिज को ई रव्वना जारी किया जाएगा तो ऐसे भण्डारणो पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सभी स्टोन क्रेशर स्वामियों को भी निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिये गये है कि किसी भी स्टोन क्रेशर द्वारा यदि अवैध खनन किया जाता है या बार बार अवैध खनन में लिप्त होने की कार्यवाही पायी जाती है तो ऐसे स्टोन क्रेशरों को आदतन अवैध खनन में लिप्त होने के तहत स्टोन क्रेशर के निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को प्रेषित की जायेगी, जिसके चिन्हीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
जांच टीम में जिला खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार, तहसीलदार लक्सर चंद्रशेखर, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक लक्सर पंकज राजपूत, खनन विभाग व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।