मंगलवार को प्रेस क्लब बहादराबाद होली मिलन कार्यक्रम बहादराबाद के एक होटल में हुआ संपन्न होली मिलन कार्यक्रम में बहादराबाद के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण चंदेला और संचालन संजय लांबा ने किया !

मंगलवार को प्रेस क्लब बहादराबाद होली मिलन कार्यक्रम बहादराबाद के एक होटल में हुआ संपन्न होली मिलन कार्यक्रम में बहादराबाद के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण चंदेला और संचालन संजय लांबा ने किया !

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल ने पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेली। अशोक सिरसवाल ने कहा कि पत्रकार और पुलिस का चोली दामन का साथ है। पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को देश का चौथा स्तंभ इसलिए कहा जाता है कि पत्रकार शासन-प्रशासन और समाज हित में खबर प्रकाशित कर जनता को आईना दिखाने का काम करता है अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की जाए तो समाज में फैली कुरीतियां इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया मैं प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर उनको खत्म करने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार दीपक मौर्य ने होली क्यों मनाई जाती है और होली का मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है उसके बारे में विस्तार से बताया। कुछ पत्रकार तो ऐसे हैं जिन्हें पत्रकारिता की परिभाषा तक मालूम नहीं है। ऐसे पत्रकारों के कारण लगन शील, मेहनती और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों के ऊपर उंगली उठती हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह जनहित और शासन प्रशासन की खबरों को प्रमुखता से उठाए।

इस कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे ने कहा कि पत्रकार निर्भीक और निडर होना चाहिए। उसकी कलम में इतनी ताकत हो कि वह बिना डरे सामाजिक, राजनीतिक, जनहित, क्राइम, शासन-प्रशासन की तमाम खबरें तथ्यों के साथ प्रकाशित करें। जिससे शासन-प्रशासन खबरों का संज्ञान लेकर उन पर कार्यवाही करें। इससे समाज जागरूक होगा और समाज के अंदर अच्छे पत्रकारों का सम्मान बना रहेगा।

बहादराबाद प्रेस क्लब अध्यक्ष सनत शर्मा ने कहा कि मेरे ऊपर जो संगठन ने भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और मेरा प्रयास रहेगा कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा और सभी पत्रकार भाइयों को एक मंच पर लाने के लिए बातचीत की जाएगी !

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण चंदेला, करण सिंह चौहान, राजीव शास्त्री, विनय सैनी, भंवर सिंह, प्रवीण पेगवाल, परमेंद्र नारायण, सुमित सैनी, संजय लांबा, हितेश चौहान, हनी कथूरिया, ओम प्रयास,अमन कुमार, आशीष शर्मा, नितिन शर्मा, मित्रपाल, सुधीर चावला, सुखदेव निर्भय, नवनीत शर्मा आदि पत्रकार साथी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।