जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय में प्रदेश में रोजगार सृजन के निमित्त वन क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली जड़ी-बूटियों एवं सगन्ध पादप के उचित प्रबन्धन व नियोजित दोहन तथा वन क्षेत्रों में इको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिये जाने हेतु कार्य योजना तैयार किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय में प्रदेश में रोजगार सृजन के निमित्त वन क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली जड़ी-बूटियों एवं सगन्ध पादप के उचित प्रबन्धन व नियोजित दोहन तथा वन क्षेत्रों में इको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिये जाने हेतु कार्य योजना तैयार किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में रोजगार सृजन के निमित्त वन क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली जड़ी-बूटियों एवं सगन्ध पादप के उचित प्रबन्धन व नियोजित दोहन तथा वन क्षेत्रों में इको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिये जाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से इको टूरिज्म के सम्बन्ध में क्या-क्या संभावनायें हो सकती है, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि जनपद के देवपुरा वन क्षेत्र एवं झिलमिल झील क्षेत्र में इको टूरिज्म की असीम संभावनायें हैं।
बैठक में लालढांग में पाली हाउस, भगवानपुर के बन्दरजूट में इको टूरिज्म, श्यामपुर के आसपास फ्लोरी कल्चर, सिटी फारेस्ट में कल्पवृक्ष वन आदि के सम्बन्ध में गहन चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठक में जिन-जिन पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ है, के सम्बन्ध में यथाशीघ्र एक प्रस्तुतीकरण देना सुनिश्चित करें ताकि इन सभी पहलुओं पर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, डीएफओ मयंक शेखर झा, ग्रीन मैन, विजय पाल बघेल, सचिव रेडक्रास,नरेश चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, वन विभाग से सुश्री संदीपा शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद