छोटा हाथी से गौ तस्करी करते हुए दबोचा अभियुक्त

छोटा हाथी से गौ तस्करी करते हुए दबोचा अभियुक्त

04 जिंदा गौवंश को बचा कर गौशाला सभा चामुंडी रुड़की किया दाखिल

उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि वाहन संख्या UP 12 BT 3363 छोटे हाथी में एक व्यक्ति कुछ गोवंशो को गोकशी के लिए लादकर ग्राम मतलूबपुरा जैनपुर लेकर जा रहा है।

जिस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मोहम्मदपुर फाटक से लगभग 100 मीटर पहले ही उक्त वाहन छोटे हाथी को रोका कर अभियुक्त फरमान को दबोचने में सफलता हासिल की। वाहन से 4 गोवंश पशुओं को बरामद कर गौशाला सभा चामुंडी रुड़की में दाखिल किया गया।

अभियुक्त द्वारा उक्त चार गोवंश पशुओं को गोकशी के लिए सारिक पुत्र हफीजी निवासी ग्राम गाधला, थाना भोपा, जनपद मु0 नगर से ग्राम मतलूबपुरा जैनपुर उत्तराखंड में तस्लीम उर्फ बोतल व सुलेमान उर्फ सुला के पास लेकर जा रहा था।

उपरोक्त अभियुक्त फरमान एवं अन्य अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0- 251/23 धारा 3/6/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1:- फरमान पुत्र इकबाल, उम्र 28 वर्ष निवासी मौहल्ला झोझवान, कस्बा पुरकाजी, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उ0प्र0

अन्य फरार अभियुक्त
1:- तस्लीम उर्फ बोतल पुत्र अब्दुल रहमान।
2:- सुलेमान उर्फ सुला पुत्र मुस्तकीम निवासी गण ग्राम मातलूबपुरा जैनपुर, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1:- चार जीवित गोवंश पशु
2:- एक वाहन छोटा हाथी
3- गोकशी उपकरण

गोवंश टीम का विवरण
1:-उ0नि0 आशीष कुमार।
2:-उ0नि0 शरद सिंह।
3:-हे0का0 356 सुनील सैनी।
4: हे0का0 72 प्रवीण कुमार।
5:-का0 1306 राजेन्द्र।
6: का0 277 ब्रज किशोर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।