जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टी0बी0 फोरम की बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टी0बी0 फोरम की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न रोगों के निदान में अब तक की गयी कार्रवाई, उसकी प्रगति आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में निरन्तर पोषण किटों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जन-प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, कोआपरेटिव, कारपोरेट जगत, महन्त रविन्द्र पुरी शान्तिकुंज, स्वामी अवधेशानन्द फाउण्डेशन, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, इण्डियन ऑयल कारपोरेशन आदि द्वारा समय-समय पर टी0बी0 के मरीजों को गोद लिया जा रहा है तथा भारत को टी0बी0 मुक्त बनाने में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि टी0बी0 गरीबी, अशिक्षा का प्रतीक मानी जाती है। इसलिये इसे समूल नष्ट करने के लिये हम सभी को प्रधानमंत्री जी के टी0बी0 मुक्त अभियान के तहत वर्ष 2025 तक पूरे भारत को टी0बी0 मुक्त बनाने में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, डॉ0 सी0पी0 त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सलेखा सहगल, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद