मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च,2023 को ऋषिकुल में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च,2023 को ऋषिकुल में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च, 2023 को ऋषिकुल में ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर, चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ-साथ विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री द्वारा की जायेगी। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे होगा तथा जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न 12ः30 बजे सम्बोधित किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर प्रसारित किया जायेगा ।
प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बहुद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाये एवं जनसामान्य हेतु सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पठनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जाये तथा स्थानीय जनप्रतिनिधयों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर 23 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अतिरिक्त 24 मार्च से 30 मार्च तक ’’जन सेवा’’ थीम पर प्रत्येक विधानसभा/ब्लॉक स्तर पर भी बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाये, जिसमें सांसद/विधायक/जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, अधिशासी अधियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, एआर कोआपरेटिव राजेश, स्वास्थ्य विभाग से डॉ0 आर0के0 सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सलेखा सहगल,डीपीओ अविनाश भदौरिया, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद