श्रीभगवानदास संस्कृत महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों का किया सम्मान !

श्रीभगवानदास संस्कृत महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों का किया सम्मान !

हरिद्वार! श्रीभगवानदास संस्कृत महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। महाविद्यालय द्वारा छात्रॊं के शास्त्र ज्ञान के साथ-साथ बहुमुखी विकास के लिए निरन्तर अनेक गतिविधियॉ आयोजित की जाती रहती है। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित रूपकमहोत्सव व युवमहोत्सव में पदक प्राप्त छात्रॊं को तथा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की परीक्षाओं में सत्र 2021-22 में साहित्य विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रॊं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली, हरिद्वार के कोतवाल आर.के.सकलानी ने छात्रॊं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवावस्था में किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। गुरुजनों के सानिध्य में जो छात्र परिपक्व हो जाता है, वह भविष्य में कभी भी दुःखी नहीं होता है। यदि भविष्य में सफलता प्राप्त करनी है, तो आपको सदा कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। एंटी ह्यूमेन सेल के प्रभारी राकेन्द्र कठैत ने कहा कि छात्रजीवन ही भविष्य का निर्माण करता है। संस्कृत भाषा को अध्ययन करने का अवसर सौभाग्य से प्राप्त हुआ है महाविद्यालय संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। महाविद्यालय के इन प्रयासों से ही संस्कृत का उत्थान होगा। सम्मानित होने वाले छात्रॊं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बृजेश जोशी, युवमहोत्सव में 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहन बहुखंडी व रचित पन्त, चेस व योगासन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आशीष कुमार जोशी व राकेश जोशी, 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मनोज पन्त सम्मिलित हैं।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.के.सिंहदेव ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र निरन्तर परिश्रम कर और अधिक उन्नति करें। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रवीन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. आशिमा श्रवण, डॉ. मंजू पटेल, डॉ. दीपक कोठारी, डॉ. आलोक सेमवाल,विवेक शुक्ला, श्रीमती रूपा भारती, एस.आई. अरुण कुमार व अनुरोध व्यास, दीपक कुमार, अंकित भाटी, जगदीश चन्द्र आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद