एमबीबीएस डॉक्टर गर्ग बनकर राजकुमार चटर्जी बेच रहा था नशीली दवाएं पथरी। क्षेत्र के घिससुपुर गांव में शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने छापेमारी की छापेमारी को देख मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया।

एमबीबीएस डॉक्टर गर्ग बनकर राजकुमार चटर्जी बेच रहा था नशीली दवाएं

पथरी। क्षेत्र के घिससुपुर गांव में शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने छापेमारी की छापेमारी को देख मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारी को देखकर कुछ मेडिकल स्वामी अपने-अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर फरार हो गए छापेमारी करते हुए घिससुपुरा गाँव मे एक मेडिकल स्टोर पर बाहर किसी एमबीबीएस डॉक्टर गर्ग का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर कोई और राजकुमार चटर्जी डॉक्टर बनकर लोगों को दवाई दे रहा है केवल यही नहीं बल्कि उसके पास से मौके पर 10 हजार नशीली टेबलेट भी प्राप्त हुई हैं जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया की इस क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं जिससे यहां के युवाओं में नशे की लत भी बढ़ती जा रही है इसी के चलते शुक्रवार को घिससुपुरा गांव में कब्रिस्तान के सामने एक दुकान पर छापेमारी की गई जिसमें से करीब 10,000 प्रतिबंधित नशीली दवाओं की टेबलेट मिली वही ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि मौके पर पथरी थाना पुलिस को बुला कर आरोपी राजकुमार चटर्जी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और साथ ही उसके पास से मिली सभी दवाओं को सील कर टेस्टिंग के लिए भी सैंपल भेज दिए गए हैं जल्द ही इस क्षेत्र में और छापेमारी की जाएगी ताकि नशीली दवाओं के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और आने वाले युवा पीढ़ी को इस नशाखोरी से दूर रखा जा सके कुछ मेडिकल स्टोर की शिकायत मिल रही थी कि नशे की दवाई बिक रही है जानकारी के अनुसार इससे पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है उस दौरान भी मेडिकल स्टोर स्वामियों में भगदड़ मच गई थी और ड्रग्स इंस्पेक्टर को देखकर मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए थे साथ में इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई हैं और आगे भी सभी को आगाह किया गया कि गलत दवाई मेडिकल पर नहीं बेची जायेगी अगर कोई गलत दवाई बेचता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।