पेपर लीक प्रकरण में एसएसपी अजय सिंह के सटीक दिशा निर्देशन में S.I.T. ने हासिल की एक और बड़ी सफलता

पेपर लीक प्रकरण में एसएसपी अजय सिंह के सटीक दिशा निर्देशन में S.I.T. ने हासिल की एक और बड़ी सफलता

पेपर लीक प्रकरण में S.I.T. ने 50 हजार के ईनामी संजय धारीवाल को नारसन से किया गिरफ्तार

पटवारी एवं JE/AE पेपर लीक प्रकरण में मुख्य षड़यन्त्रकर्ता है अभियुक्त संजय धारीवाल

टीम ने अभियुक्त के भाई के मकान (करनाल हरियाणा) से 4 लाख 25 हजार कैश व 02 ब्लैंक चैक किए बरामद

घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद

पटवारी व JE/AE दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या पहुंची 38

पटवारी पेपर लीक प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मु0अ0स0- 12/2023 धारा 409, 467, 468, 420, 471, 120 बी भा.द.वि. व ¾ परीक्षा निवारण व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे पचास हजार (50000/-) के इनामी अभियुक्त संजय धारीवाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर को S.I.T. टीम ने नारसन क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की है।

अपने गिरोह के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल एवं JE/AE भर्ती में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए व ब्लैंक चैक प्राप्त कर गिरफ्तारी से बचने व गिरफ्तारी स्थगित कराने तथा सरेंडर का प्रयास कर रहे फरार अभियुक्त संजय धारीवाल पर आईजी गढवाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा 50,000/- (पचास हजार रुपए) का इनाम घोषित किया गया था।

फरार अभियुक्त को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लगातार दबिश दे रही S.I.T. टीम ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर नारसन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशांदेही पर अभ्यर्थियों को नकल स्थलों तक लाने व परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने में प्रयुक्त वाहन एचआर 75 – 5692 को अभियुक्त के मौहम्मदपुर जट हरिद्वार स्थित घर से बरामद कर अभियुक्त के भाई सुधीर के करनाल हरियाणा स्थित मकान से कुल 425000/- (चार लाख पच्चीस हजार रुपये) व दो ब्लैंक (हस्ताक्षरित) चैक बरामद किये। अभियुक्त द्वारा उक्त धनराशि में से एक लाख दस हजार रुपये पटवारी भर्ती तथा तीन लाख पन्द्रह हजार रुपये व दोनों चैक एई /जेई भर्ती से सम्बन्धित छात्रो से लिए गए थे।

मुकदमा की विवेचना के दौरान पूर्व में ही अभियुक्त को प्रश्रय देने पर भाई सुधीर व बहन के जमाई दीपेन्द्र पंवार उर्फ सोनू पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी मुकन्दरपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर (कोचिंग संचालक) को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों अभियोगों (पटवारी एवं JE/AE) में वर्तमान तिथि तक कुल 38 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं। विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
संजय धारीवाल पुत्र सुरेन्द्र सिहं निवासी मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार

*बरामदगी-*
1- वाहन HR 75-5692
2- 425000/- कैश
3- दो ब्लैंक चैक (हस्ताक्षरित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।