हरिद्वार ऋषिकेश और पौड़ी में महिंद्रा एडवेंचर और थार मोटरस्पोर्ट जयपुर ने मिल कर एक ऑफ रोडिंग इवेंट का आयोजन किया है जो एक अप्रैल को हरिद्वार से शुरू होकर ऋषिकेश होते हुए पौड़ी के यमकेश्वर में दो तारीख को समाप्त होगा।

हरिद्वार ऋषिकेश और पौड़ी में महिंद्रा एडवेंचर और थार मोटरस्पोर्ट जयपुर ने मिल कर एक ऑफ रोडिंग इवेंट का आयोजन किया है जो एक अप्रैल को हरिद्वार से शुरू होकर ऋषिकेश होते हुए पौड़ी के यमकेश्वर में दो तारीख को समाप्त होगा।
इस इवेंट का फ्लैग ऑफ हरिद्वार विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक व माइटी महिंद्रा के सीईओ विकास राठी ने माइटी महिंद्रा के दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित शोरूम से झंडा दिखा कर किया।
थार मोटरस्पोर्ट के MD राज सिंह राठौर ने बताया की इस इवेंट में सिर्फ महिंद्रा की 25 4×4 गाडियां होंगी जो देश के विभिन्न जगहों जैसे दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ से आईं है। इसमें गाड़ियों को ऊबड़-खाबड़, बहुत मुश्किल व कठिन रास्तों से गुजरना होगा जिसमे ड्राइवर और गाड़ी दोनो की क्षमता को देखा जाएगा।
थार मोटरस्पोर्ट ऐसे कई इवेंट्स पिछले 12 सालों से नॉर्थ इंडिया में लगातार करता आ रहा है।
उत्तराखंड के इस इवेंट में मुख्य रूप से सहयोगी हरिद्वार के कार रैलिस्ट मयंक चोपड़ा, बाइकर सिद्धार्थ वासन, मोहित वर्मा, मानविक चोपड़ा, प्रेरित चोपड़ा व कुनाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।