भेल ईएमबी स्कूल बंद करने पर हाई कोर्ट की रोक :

भेल ईएमबी स्कूल बंद करने पर हाई कोर्ट की रोक :

अधिवक्ता सहयोगी नैनीताल श्रीमती शगुन कपिल एडवोकेट ने कहा कि हाईकोर्ट ने भेल प्रबंधन के फैसले पर रोक लगा दी है

भेल ई.एम.बी हरिद्वार द्वारा संचालित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 1 में आज अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर खुशी जताई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी ।क्योंकि इस स्कूल के बंद करने के आदेश को अभिभावकों चित्रलेखा आदि ने हाई कोर्ट नैनीताल में चुनौती दी थी, जिसका हाईकोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश की प्रति भी सभी अभिभावकों को दिखाई गई है सभी को संबोधित करते हुए हरिद्वार की अधिवक्ता सहयोगी नैनीताल श्रीमती शगुन कपिल एडवोकेट ने कहा कि हाईकोर्ट ने भेल प्रबंधन के फैसले पर रोक लगा दी है जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का भविष्य बच गया है।पार्षद व अधिवक्ता हितेश कुमार व पार्षद सुनील पांडे ने कहा यह विद्यालय बहुत लंबे समय से ऊंचे स्तर की शिक्षा देता रहा है जो समाज के लिए बहुत आवश्यक है तथा प्रबन्धिका से साथ-साथ कहा कि सभी को समुचित प्रबन्धन देकर शिक्षा का स्तर उठाएं।
समाजसेवी एवं भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष रीता चमोली व रेनू शर्मा ने कहा कि भेल हरिद्वार हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सभी स्कूलों में अभूतपूर्व योगदान किया है आज भी जो यह महारत्न कर सकता है वह कोई भी संस्था करने का सोच भी नहीं सकती है मैं प्रबंधिका से कहना चाहती हूं कि विद्यालय का सभी क्षेत्रों में ध्यान रखते हुए इसकी प्रगति के लिए कार्य करें क्योंकि यहां के छात्र विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईपीएस, मेडिकल प्रशासनिक सेवाओं में जा चुके हैं। अंत में पार्षद चंद्रभान ने सभी भेल यूनियन को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्य सभी भेल कर्मचारियों के सहयोग से हुआ है सभी का कर्तव्य है कि इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति डालकर राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लें तथा इसको आगे बढ़ाएं उपस्थित अभिभावकों में रीता चमोली, चित्रलेखा, मनु शर्मा, रेनू शर्मा, ममता देवी ,अंजना ,सुमन, राजेश कुमार ,संदीप कुमार, संजू, ममता थपलियाल ,सुशील कुमार, मीनाक्षी गौतम, अंशिका बघेल, राधिका ,अर्पित बघेल, लक्ष्य गौतम ,शिवराज सिंह ,आरोही रस्तोगी ,अनन्या ,संगीता देवी, साक्षी ,ऋषभ ,रेखा शर्मा ,खुशी शर्मा ,अशोक शर्मा ,कनिका शर्मा, साक्षी शर्मा ,शोभा देवी, नितेश सिंह, उमा देवी ,पिंकी शर्मा, कार्तिकेय, उमेश कविता, सलोनी,मीनू,दीपाआदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।