हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया।

हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-‌जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए, जहां पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहां एनएचआई के फ्लाई ओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है,जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी चलाया जा सकता है l इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई दिशा- निर्देश दिये l

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एनएचआई प्रदीप गुसांई, सी.ओ. सुश्री जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।