हरिद्वार में आईफेड(इण्टरनेशनल फण्ड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलेपमेंट) वित्त पोषित परियोजना- ग्रामीण उद्धम वेग वृद्धि परियोजना(रीप) का शुभारम्भ जनपद के समस्त विकासखण्डों में किया जा रहा है !

हरिद्वार में आईफेड(इण्टरनेशनल फण्ड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलेपमेंट) वित्त पोषित परियोजना- ग्रामीण उद्धम वेग वृद्धि परियोजना(रीप) का शुभारम्भ जनपद के समस्त विकासखण्डों में किया जा रहा है !

ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की आजीविका चलाने वाले-किसान, मशरूम उत्पादन करता, स्वयं सहायता समूह आदि की आजीविका में अभिवृद्धि करने के उद्देश्य से रीप के प्रतिनिधि- कण्ट्री हैड सुश्री मीरा मिश्रा,अरविन्द जाम, वीरेन्द्र कुमार गर्ग, महेन्द्र कुमार यादव, विपन कण्डवाल तथा विकास शर्मा ने बुधवार को जनपद हरिद्वार का भ्रमण किया।
रीप की टीम सर्वप्रथम विकासखण्ड बहादराबाद के ग्रोथ सेण्टर पर पहुंची, जहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित समृद्धि प्रसाद ग्रोथ सेण्टर, कनिका स्वयं सहायता समूह, निशान्त स्वयं सहायता समूह, राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह, आकाश स्वयं सहायता समूह, महक स्वयं सहायता समूह, शिव स्वयं सहायता समूह, आदर्श स्वयं सहायता समूह, साधना स्वयं सहायता समूह आदि ने अपने-अपने उत्पादों के स्टॉल लगाये थे, जिन्होंने अपने-अपने उत्पादों के सम्बन्ध में रीप के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। रीप के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित समूहों से फीडबैक लेते हुये कहा कि उन्हें अपनी आजीविका में और अभिवृद्धि करने के लिये जिस तरह की भी सहायता-ट्रेनिंग आदि की आवश्यकता होगी, उसे रीप के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सलाह दी कि वे जो भी उत्पाद बनायें उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग तथा मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ग्रोथ सेण्टर बहादराबाद की व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
बहादराबाद ग्रोथ सेण्टर के विकासात्मक भ्रमण के पश्चात रीप की टीम राधे-कृष्ण बहुद्देशीय स्वागत सहकारिता, ग्राम सिकन्दरपुर, पो0 मंगलौर विकासखण्ड नारसन पहुंची, जहां डेयरी का व्यवसाय करने वाले समूह से उनके व्यवसाय के सम्बन्ध में कितने मवेशी हैं, कितना लीटर प्रतिदिन दूध आता है, कितनी महिलायें इससे जुड़ी हैं, विस्तृत जानकारी ली तथा उनकी डेयरी का शुभारम्भ भी किया एवं उनके उत्पादों को भी देखा, जिस पर समूह की महिलाओं ने बताया कि वे दूध का विक्रय करने के साथ ही पनीर, दही, घी, लेमन ग्रास तथा गुड़ आदि का भी व्यवसाय कर रहीं हैं। इस पर टीम के प्रतिनिधियों ने कहा कि आपके व्यवसाय का आकार जितना बड़ा होगा, उतना ही ज्यादा आप लोगों को फायदा होगा। समूह की महिलाओं ने गांव में गोबर गैस प्लाण्ट स्थापित करने में मदद करने का अनुरोध किया, जिस पर टीम के प्रतिनिधियों ने समूह को इस क्षेत्र में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि आप लोगों ने जो सुझाव दिये हैं, उसी अनुसार आपके लिये योजनायें तैयार की जायेंगी।
ग्राम सिकन्दरपुर के भ्रमण के पश्चात रीप की टीम जय रविदास स्वयं सहायता समूह मकदूमपुर विकासखण्ड नारसन पहुंची, जहां टीम ने सब्जी उत्पादन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली, जिस पर स्वयं सहायता समूह ने बताया कि वे गोबी, बैगन, लौकी, करेला, खीरा आदि की खेती 30 से 40 बीघा में कर रहे हैं, जिससे इस समूह से 10 परिवार जुड़े हैं तथा इसका जो उत्पाद होता है, उसे हम गुड़गांव आदि मण्डियों में रेट के हिसाब से विक्रय के लिये ले जाते हैं। टीम के प्रतिनिधियों ने जय रविदास स्वयं सहायता समूह को सब्जियों के उत्पादन में और प्रवीणता लाने के उद्देश्य से ट्रेनिंग दिलाने तथा उत्पाद को इकट्टा करने के पश्चात ढुलान की सुविधा की दृष्टि से अप्रोच रोड पर एक शेड के निर्माण की बात कही।
रीप की टीम के प्रतिनिधि मकदूमपुर के बाद नारसन ब्लॉक पहुंचे, जहां सेयना बहुद्देशीय स्वायत्त सहकारिता ग्राम लिबरहेड़ी सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से उनके द्वारा किये जा रहे व्यवसाय के सम्बन्ध मंे जानकारी ली तो समूहों की महिलाओं ने बताया कि वे शेरपुर आदि में मत्स्य पालन, मुर्गी पालन तथा मशरूम की खेती करने के साथ ही हैण्डलूम के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इस पर टीम के प्रतिनिधि अरविन्द जाम ने सलाह दी कि जो भी हैण्डलूम का उत्पाद तैयार हो, उसमें गुणवत्ता व मार्केटिंग का विशेष ध्यान रखें।
नारसन ब्लॉक के प्रतिनिधि- अरविन्द जाम सहित होटल सरोवर पोर्टिको पहुंचे, जहां उन्होंने गन्ना विकास विभाग, रेशम विकास विभाग, हिलांश गु्रप, एम0बी0 फूड प्रोडक्ट बुग्गावाला,ऑनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक फूड प्रोडक्ट पदार्था आदि की विभिन्न्न योजनाओं/उत्पादों के सम्बन्ध में लगाये गये स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया तथा सम्बन्धित द्वारा लगाये गये उत्पादों-मशरूम, गुड़, शहद आदि की पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग की प्रशंसा की।
रीप की टीम के प्रतिनिधि- कण्ट्री हैड सुश्री मीरा मिश्रा, अरविन्द जाम, वीरेन्द्र कुमार गर्ग, महेन्द्र कुमार यादव, विपन कण्डवाल तथा विकास शर्मा आदि का भ्रमण के दौरान परम्परागत ढंग से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा स्मृतिस्वरूप प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीएम रीप संजय सक्सेना, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल,मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, बीडीओ बहादराबाद, नारसन सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।