विद्वान अधिवक्ता से फिरौती मांगने सम्बन्धित प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

विद्वान अधिवक्ता से फिरौती मांगने सम्बन्धित प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

अधिवक्ता के मुताबिक अज्ञात कॉलर ने कुख्यात सुनील राठी, प्रवीण वाल्मीकी और कलीम का लिया था नाम

पुलिस टीम ने कॉल के लिए प्रयुक्त मोबाइल फोन और तमंचा किया बरामद

विवेचना के जरिए प्रकरण में गैंगस्टरों की भूमिका की साफ तस्वीर आएगी सामने

लोकतंत्र में हर नागरिक को निर्भय होकर जीने का है अधिकार, इसमे हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – एसएसपी अजय सिंह

थाना- सिडकुल चर्चित एवं कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी, प्रवीण वाल्मीकी और कलीम के नाम पर एडवोकेट अभिषेक भारद्वाज से फिरौती मांगने सम्बन्धी प्रकरण में थाना सिड़कुल में दर्ज मुकदमें में अज्ञात कॉलर से पर्दा उठाते हुए हरिद्वार पुलिस ने धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल व तमंचे सहित 02 बदमाशों को आईएमसी चौक रोशनाबाद से दबोचने में सफलता हासिल की है।

तमाम समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोर चुकी इस घटना पर सख्त रुख इख्तियार करते हुए जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने टीमें गठित कर आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे।

अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा 315 बोर व कारतूस की बरामदगी के आधार पर थाना सिड़कुल में मु0अ0सं0 202/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर अभियुक्तों को जिला कारागार में दाखिल किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- सागर चौहान पुत्र अमरराज निवासी सैनिक कालोनी चाऊमण्डी थाना गंगनहर हरिद्वार
2- अभय शर्मा पुत्र गंगा शर्मा निवासी शमशान घाट रोड खड़खडी, हरिद्वार

बरामदगी
1- मोबाइल फोन ओपो कम्पनी
2- तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम
1. SI शहजाद अली (SSI सिड़कुल)
2- SI रघुबीर सिंह
3- का0 मनीष
4- का0 गजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।